मणिपुर में शांति के लिए रामदेव, अदानी और गोदरेज को पाम ऑयल उद्योग से बाहर करना ज़रूरी- शाहनवाज़ आलम

स्पीक अप # 107 में बोले कांग्रेस नेता

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)
रविवार, मणिपुर की हिंसा को भाजपा सरकार पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में बढ़ने देना चाहती है।
मोदी सरकार इसे सामाजिक ध्रुवीकरण के औज़ार की तरह इस्तेमाल कर रही है। इसीलिए इसे रोकने की गंभीर कोशिश नहीं की जा रही है। ये बातें अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने साप्ताहिक स्पीक अप के 107 वीं कड़ी में कहीं।शाहनवाज़ आलम ने कहा कि रामदेव, अदानी और गोदरेज जैसे अपने कॉर्पोरेट मित्रों को पाम ऑयल उद्योग में अनैतिक लाभ पहुंचाने के लिए ही मणिपुर को हिंसा की आग में झोंका गया है। इसके लिए मैतेयी को कुकी के खिलाफ़ खड़ा किया गया। अब मेघालय, मिजोरम और असम तक में रह रहे मैतेयी और कुकी समुदायों के बीच तनाव पैदा किया जा रहा है।शाहनवाज़ आलम ने कहा कि दक्षिण भारत से पूरी तरह साफ हो जाने के डर से ही भाजपा पूर्वोत्तर भारत को सांप्रदायिक और जातीय हिंसा में जला रही है। यही उसने गुजरात में भी किया था। यही गुजरात मॉडल है।
उन्होंने कहा कि आज देश के पूर्वी भाग के लोगों का मोदी सरकार की विभाजनकारी नीतियों के कारण भारतीय संस्थाओं पर से भरोसा खत्म हो रहा है। यह देश की एकता और अखंडता के लिए घातक है। मणिपुर में शांति बहाली के लिए ज़रूरी है कि पाम ऑयल उद्योग में रामदेव, अदानी और गोदरेज को दिया गया कांट्रैक्ट तत्काल खत्म किया जाए।

rkpnews@desk

Recent Posts

बलिया में परिवहन मेला आयोजित, एकमुश्त कर व्यवस्था पर दी गई जानकारी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बलिया स्थित सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय परिसर में शुक्रवार को परिवहन…

5 minutes ago

साइबर ठगी के शिकार युवक को राहत, पुलिस ने ₹1.90 लाख वापस कराए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तर…

9 minutes ago

गोरखपुर: स्वतंत्रता आंदोलन पर शोध विमर्श, ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण के साथ संगोष्ठी सम्पन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग तथा…

11 minutes ago

भारत के सामने कांपता है पाकिस्तान: वॉन

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट राइवलरी को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो…

1 hour ago

मेरठ दौरे से पहले तैयारियां तेज, आज समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री योगी

मेरठ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को प्रस्तावित मेरठ दौरे को लेकर…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, 10% ग्लोबल टैरिफ का नया ऐलान

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका में व्यापार नीति को लेकर बड़ा संवैधानिक विवाद सामने आया…

2 hours ago