रामलीला में राम सीता विवाह प्रसंग का हुआ मंचन

नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का पांचवां दिन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत दुमही के देवामन दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के पांचवें दिन, रविवार की रात्रि रामलीला मे राम सीता विवाह प्रसंग का मंचन किया गया।
धनुष तोड़ने के बाद सीता ने जयमाल प्रभु श्रीराम के गले में डाल दिया, गुरु विश्वामित्र की सलाह पर लोकरीति से विवाह संपन्न करने के लिए, राजा दशरथ को राजा जनक ने न्योता भेजा। निमंत्रण मिलते ही अवध में बधाइयां बजने लगी, तीनों माताओं के महल में मंगल गीत होने लगे। भरत व शत्रुघ्न बरात की तैयारी में लग गए, चारो तरफ उत्साह ही उत्साह दिखाई दे रहा था। मिथिला में बारातियों का नगरवासियों ने स्वागत किया, महिलाओं ने मंगलगीत के साथ गारी गा कर बरातियों का स्वागत किया। कलाकारों ने लोक गीत व नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथावाचक पं. रामअवध शुक्ल से रामकथा का रसपान कराया। इस दौरान यजमान नगीना दास, अशोक बरनवाल, महेंद्र कुशवाहा, दिलीप राय, रमाकांत पाण्डेय, जिपंस मुकेश गुप्ता, भाजपा नेता जितेन्द्र गुप्ता, विनय सिंह, उपेन्द्र आर्य, राजकुमार खरवार, सुरेंद्र गुप्ता, विनोद शर्मा, दहारी चौहान, दुर्गेश खरवार धुरखेली कनौजिया, राधेश्याम पासवान, उमेश आर्य प्रिंस शुक्ला, पिंकू खरवार, रंजन सिंह आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

झाड़ियों में मिला मासूम जीवन

काली मंदिर के पास रोता मिला नवजात, इंसानियत पर उठा सवाल महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा…

5 minutes ago

भारत की रणनीतिक स्वायत्तता : रूस-यूक्रेन युद्ध पर बढ़ते दबाव के बीच संतुलन साधने की चुनौती

फोटो @DrSJaishankar के x हैंडल से नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) रूस-यूक्रेन युद्ध को…

19 minutes ago

अफगानिस्तान , बांग्लादेश और पाकिस्तान से आए अल्पसंख्यकों को भारत में रहने की मिली अनुमति

Ai के सौजन्य से बना नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) केंद्रीय गृह मंत्रालय ने…

50 minutes ago

पवई कला विकास मंडल ने गणेशोत्सव के साथ सामाजिक व सांस्कृतिक उपक्रमों का दिया संदेश

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)पवई कला विकास मंडल द्वारा सार्वजनिक गणेशोत्सव का आयोजन लगातार ५१ वर्षों…

1 hour ago

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बरहज सीएचसी में जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन…

1 hour ago

🌍 ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना : भटनी ब्लॉक में पंचायत सहायकों का प्रशिक्षण सम्पन्न

भटनी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पंचायती राज विभाग अन्तर्गत विकास खण्ड भटनी के ब्लॉक सभागार में…

1 hour ago