शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
जैतीपुर विकासखंड क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में हर सोमवार को फल वितरण किया जा रहा है, जिसमें फल की गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है।शासन की तरफ से प्रति छात्र चार रुपए की धनराशि विद्यालयों को दी जा रही है, शिक्षक भी इसी उधेड़बुन में हैं कि चार रुपयों के हिसाब से कौन सा फल खरीदें,लेकिन उन चार रुपयों में भी क्षेत्र के कुछ अध्यापक कटौती कर अपनी बचत में जुटे हैं,फलों की गुणवत्ता का कोई ध्यान नहीं रखा जा रहा है।कस्बे के फल विक्रेताओं ने बताया कुछ अध्यापक सबसे सस्ते फल खरीदते हैं
अगर जिस दिन केला व अन्य फल महंगे होते हैं तो अध्यापक उस दिन गोल हो जाते हैं।सोमवार को देखते हुए वह लोग पहले ही शिक्षकों की डिमांड पर सस्ते फल खरीद कर लाते हैं।आज कम मात्रा में शिक्षकों ने फल खरीदे हैं।फलों की गुणवत्ता के बारे में जब खंड शिक्षा अधिकारी अश्विनी कुमार से फोन पर बात की तो उन्होंने बताया अभी वह मीटिंग में है।अगर क्षेत्र में ऐसा कुछ है तो जांच की जाएगी।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…
बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…