सनातन संस्कृति के संरक्षणार्थ अवतरित होते हैं राम: आचार्य विनय

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l जिले के तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ के सपही बरवा टोला में विगत छह वर्षों से आयोजित होने वाले राधा अष्टमी महोत्सव के निमित्त आयोजित, रामकथा के तीसरे दिन शनिवार की रात कथावाचक आचार्य विनय पांडेय रामजन्म की कथा सुनाते हुए कहा कि जब रावण, कुंभकर्ण, मेघनाथ आदि राक्षसों के आतंक से धरती कांप जाती है, सनातन संस्कृति पर कुठाराघात होता है, गाय, विप्र वसंतो के प्रति समाज में जहर उगला जाता है, तब प्रभु श्री राम अवतरित होकर आतंक का अंत करके सनातन धर्म की रक्षा करते हैं।
कथाक्रम में कथावाचक ने कहा कि मनु व सतरूपा के तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान दर्शन देते हैं और स्वयं पुत्र रूप में जन्म लेने का वर देते हैं। समयानुसार दशरथ कौशल्या (जो पूर्व जन्म में मनु सतरूपा है) के यहां भगवान अवतार लेते हैं। रामचरित मानस में ये कथा शिव जी मां पार्वती को सुनाकर आनंदित होते हैं राम जन्म के अनेक कारण हैं। कथा प्रकोष्ठ में राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। व्यास पीठ का पूजन डा. संजय कुमार मिश्र (बथुआ बाजार,मंडल अध्यक्ष भाजपा) एवं डा. जय किशोर पांडेय (हाता मठिया बिहार) ने किया। पं संजय चौबे, एवं दीपक मिश्रा ने वाल्मीकि रामायण का पारायण किया। श्यामानंदन राय, गौरव, रविन्द्र शर्मा, विद्या गुप्ता, अर्जुन यादव, नंदकिशोर गुप्ता, प्रहलाद गुप्ता, मुन्ना भाई, हरिप्रसाद गुप्ता, अंजली, विनीता, सोनी, उमा,सुगांती, निशा, कमलावती, सीता, रोशनी पुनीता आदि श्रोता उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हल्दी में 14 घंटे से अधिक बिजली गुल, उमस भरी गर्मी में 200 गांवों के लोग बेहाल

बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) विद्युत उपकेंद्र सोनवानी की बिजली आपूर्ति व्यवस्था एक बार फिर…

10 minutes ago

भारतीय दृष्टि से लिखा जाए इतिहास, औपनिवेशिक सोच से बाहर निकलने का समय: डॉ. बालमुकुंद पांडे

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय इतिहास को विदेशी यात्रियों के वृत्तांतों और औपनिवेशिक इतिहासकारों के…

15 minutes ago

PMEGP Scheme Kushinagar: मजदूर से उद्योगपति बने अशोक विश्वकर्मा, 30 लोगों को मिला रोजगार

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) ने जनपद कुशीनगर के गंगा छपरा,…

18 hours ago

ग्राम पंचायत विकास योजनाओं में गुणवत्ता लाने के लिए डिजिटल तकनीक का करें प्रभावी उपयोग

जिला पंचायत संसाधन केंद्र भिनगा श्रावस्ती में खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न, Q-GPDP एवं डिजिटल पंचायत…

20 hours ago

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

2 days ago