Categories: Uncategorized

राम-सीता का हुआ विवाह, मंगल गीत बजे आकाश से देवों ने की पुष्प वर्षा

अयोध्या(राष्ट्र की परम्परा)l अयोध्या में माता सीता ने प्रभु श्रीराम को वरमाला पहनाई, दरबार में मौजूद साधुओं ने आशीर्वाद दिया। आकाश से देव गण पुष्प वर्षा करने लगे। मंगल गीत बज रहे थे, अयोध्या के लोग हाथ जोड़कर अपने अराध्या का विवाह देखकर भाव विभोर थे यह दृष्य रामलीला मंच का था। शनिवार की रात्रि में श्रीराम-सीता विवाह का मनोरम दृश्य दिखाया गया।
रामलीला में शिव पार्वती संवाद हुआ, इसके बाद रावण वेदमति संवाद और नारद मोह भंग होने के प्रसंग का मंचन हुआ।
इस बार 50 करोड़ से ज्यादा राम भक्त दुनिया के कोने कोने से रामलीला देख रहे हैं। अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है।शनिवार को र मिस यूनिवर्स-2024 रिया सिंघा अयोध्या पहुंची। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात कर कहा कि अयोध्या आकर मेरे अंदर सकारात्मक ऊर्जा का एहसास हुआ मै बचपन से अयोध्या के बारे में सुनती आ रही हूं, मै रामलीला में मां सीता का रोल करने यहां आई हूं। इसके लिए शांति, समर्पण के भाव होने चाहिए ये मेरा यह सौभाग्य है कि मुझे ये रोल करने का अवसर मिला है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

28-30 सितंबर बैंक हड़ताल: पांच-दिवसीय बैंकिंग की मांग पर सरकार और यूनियनों में टकराव

भारतीय बैंकिंग के सामने बड़ा सवाल: काम का बढ़ता बोझ या कर्मचारियों की घटती ताकत?…

2 hours ago

72 घंटे से बिजली गुल, जिले में हाहाकार

मेंहदावल विधायक ने चीफ इंजीनियर को आपूर्ति बहाल करने की दी हिदायत संत कबीर नगर…

2 hours ago

देवरिया में डीएलएड परीक्षा पर कड़ी नजर, 95 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

डीएलएड परीक्षा में नहीं चला नकल का खेल, 6,538 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा सीसी टीवी…

2 hours ago

अभिजीत दीपके के फैसलों के पीछे कौन? CJP में पर्दे के पीछे की रणनीति का खुलासा, सामने आया ‘मेंटोर’ का नाम

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक…

3 hours ago