जैतीपुर(राष्ट्र की परम्परा)
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना से पूरे क्षेत्र में रोष व्याप्त है। इसी को लेकर शुक्रवार को राजेश्वरी देवी बाबूराम इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने कस्बे में रैली निकाली।पाकिस्तान और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए। पाकिस्तान को ईंट का जवाब पत्थर से देने की मांग की। विद्यार्थियों ने सुबह प्रार्थना के दौरान दो मिनट का मौन रखकर आतंकी हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। इसके बाद कस्बे में आतंकवाद के खिलाफ रैली निकालकर विरोध जाहिर किया। बच्चे हाथों में तख्ती लिए हुए थे,जिसपर आतंकवाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद लिखा हुआ था। बच्चों ने हिन्दुस्तान जिंदाबाद का भी नारा बुलंद किया।इस दौरान अभिषेक मिश्रा, रूपेश ,अंजुल, संजीव शर्मा, सहदेव मिश्रा, जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…
ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…
22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…
4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…
देवरिया रोजगार महोत्सव 2026: 24 फरवरी को राजकीय आईटीआई में जॉब का सुनहरा मौका, 15+…