राजवीर ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीता रजत पदक

विद्यालय के चेयरमैन संजीव कुमार, निदेशक राजेश कुमार, प्रधानाचार्य वीसी चाको, एडमिनिस्ट्रेटर अफरोज खान, टीम कोच शम्भूनाथ कुशवाहा ने दी शुभकामनाएं

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल के राजवीर यादव ने सीबीएसई द्वारा आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
दरअसल सीबीएसई के राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप खेल के ईस्ट जोन का आयोजन बनारस के बाबतपुर स्थित सनबीम स्कूल में किया गया। चैंपियनशिप में ईस्ट जोन के 204 विद्यालयों के 1026 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विभिन्न भार वर्ग में खिलाड़ियों ने अपने-अपने कला का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में एकेडेमिक ग्लोबल स्कूल गोरखपुर के राजवीर यादव ने अंडर-17 समूह के 53 से 56 किलो भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया।
विद्यालय के चेयरमैन संजीव कुमार, निदेशक राजेश कुमार, प्रधानाचार्य वीसी चाको, एडमिनिस्ट्रेटर अफरोज खान, टीम कोच शम्भूनाथ कुशवाहा आदि ने खिलाड़ियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। साथ ही आगामी उत्तराखंड के उधमसिंहनगर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दी। राजवीर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों, शिक्षकों व कोच को दिया है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सिकंदरपुर में 22 लाख रुपये के गांजे के साथ बिहार के दो आरोपी गिरफ्तार

ब्रेजा कार से 45 किलो गांजा बरामद, सिकंदरपुर पुलिस और एएनटीएफ गाजीपुर की संयुक्त कार्रवाई…

3 minutes ago

एआई और उद्यमिता से रोजगार के नए अवसर सृजित करें युवा: डॉ. तरुण श्याम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सेवा संकल्प…

9 minutes ago

एसपी ने साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण

पुलिसकर्मियों के अनुशासन, शस्त्र प्रशिक्षण और पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा शाहजहांपुर (राष्ट्र…

13 minutes ago

काशी में 22, 24 और 25 अक्टूबर को आसमान में दिखेगा हवाई रोमांच! गंगा के ऊपर एयर शो, नमो घाट पर 200 कलाकारों का जलवा

फोटो AI वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धर्म, अध्यात्म और संस्कृति की नगरी काशी में…

3 hours ago

मिर्जापुर: टीवी चलाना सिखाने के बहाने छात्रा को कक्षा में बुलाने का आरोप, शिक्षक पर पॉक्सो केस

मिर्जापुर में शिक्षक पर 14 वर्षीय छात्रा से अशोभनीय हरकत का आरोप, स्कूल जाने से…

4 hours ago

पेट्रोल-डीजल को लेकर केंद्र का नया फैसला, एक पर टैक्स घटा तो दूसरे पर बढ़ा शुल्क

डीजल पर विंडफॉल टैक्स में बड़ी कटौती, पेट्रोल के निर्यात पर बढ़ा शुल्क! 16 अक्टूबर…

6 hours ago