संचार क्रांति के पुरोधा थे राजीव गांधी – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

कांग्रेस कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन कर कांग्रेसियों ने मनाई जयंती

सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर गोष्ठी का आयोजन कर मनाया गया। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि राजीव गांधी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री रहे,उन्होंने देश मे पंचायती राज एक्ट लागू कर समाज के सभी वर्गों को पंचायत में समान अवसर प्रदान किया। वह वास्तव में संचार क्रांति के पुरोधा थे। उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। ब्लॉक अध्यक्ष लार वजीर अहमद ने कहा कि राजीव गांधी की देन है कि देश आज विकसित देशों का जमकर मुकाबला कर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री रहते हुए गरीबो मजलूमों के विकास के लिए बहुत ही कार्य किया। दलित नेता मोहन प्रसाद ने कहा कि वह वास्तव में दलितों के मसीहा थे। उनके द्वारा लागू किए गए कानून का लाभ सबसे ज्यादा ग़रीबो को हुआ है। कार्यक्रम को जिला महासचिव वशिष्ठ मोदनवाल, युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सत्यम पांडेय, सुच्चन खान,लार नगर अध्यक्ष मुजाहिद लारी, सुनील तिवारी,सैयद फिरोज अहमद, सैयद अकील अहमद,राज पटवा,उदयनारायण तिवारी,रोहित यादव, दयाशंकर यादव, सुरेंद्र यादव, अवधेश यादव, अवधेश पांडेय, गंगासागर मिश्र, चन्द्रिका मिश्र, आगरेनाथ तिवारी आदि ने सम्बोधित किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

“लेखनी से तय होती है पत्रकार की पहचान : भगवंत यादव

हर पीड़ित पत्रकार के साथ खड़ा रहेगा संगठन – तहसील अध्यक्ष विनय सिंह कुशीनगर (राष्ट्र…

9 hours ago

किसानों से ट्रैक्टरों को किराए के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

पुलिस ने 7 ट्रैक्टरों को किया बरामद बहराइच(राष्ट्र की परम्परा) । जनपद बहराइच के थाना…

11 hours ago

🚨 धौलीगंगा पावर प्रोजेक्ट पर बड़ा भूस्खलन: सुरंगों में फंसे NHPC के 19 कर्मचारी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पिथौरागढ़,(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में रविवार को धौलीगंगा पावर प्रोजेक्ट पर…

11 hours ago

जनपद में धूमधाम से मनाया जायेगा दुर्गा पूजा महोत्सव : सुदामा मिश्रा

श्री मां दुर्गा हिन्दू पूजन महासमिति के पदाधिकारियों की बैठक हुई आयोजित बहराइच (राष्ट्र की…

11 hours ago

एसटीएफ व पुलिस की संयुक्त मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार

एसटीएफ और कैसरगंज की पुलिस का सराहनीय कार्यवाही बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। कैसरगंज थाना क्षेत्र…

11 hours ago

रेलवे स्टेशन के पास युवक से मारपीट कर मोबाइल लूटा, चार आरोपी गिरफ्तार

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।सलेमपुर रेलवे स्टेशन के पास कुछ युवकों ने ट्रेन से उतर रहे…

12 hours ago