राजीव गांधी ने युवाओं को राष्ट्र की मुख्य धारा में जोड़ने का किया कार्य: रामजी गिरि

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के नेतृत्व में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया गया।इस दौरान सम्बोधित करते हुए रामजी गिरि ने कहा कि राजीव गांधी ने युवाओं के मतदान की उम्र 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करके उन्हें राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया।आज उसी के दम पर युवा वर्ग आगे बढ़ रहा है। अपने कार्यकाल में उन्होंने पंचायती राज एक्ट लागू कर हर वर्ग को उसका अधिकार दिलाने का काम किया।आज पंचायतों में दलित, पिछड़े, दबे कुचले और महिलाओं को उनका पूरा अधिकार प्राप्त हो रहा है। जीवन पर्यन्त आंतक के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहे, देश को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में ले जाने का कार्य किया ।आज उनके नीतियों व सिद्धान्तों पर चल कर ही देश आगे बढ़ रहा है।

कार्यक्रम को सुयश मणि त्रिपाठी, दीनानाथ भारती, जयदीप त्रिपाठी, मुकुंद भाष्कर मणि त्रिपाठी, नागेन्द्र शुक्ल, भरथ मणि त्रिपाठी, गोविंद मिश्र, ऋषिकेश मिश्र, समीर पांडेय, जुलेखा खातून, सुहैल अंसारी, शहनवाज, मधु शर्मा, आलोक त्रिपाठी, राजन,दयाशंकर द्विवेदी, बदरे आलम, मनोज मणि, सुनील द्विवेदी, रामअशीष साहनी, बद्रीनारायण दूबे, मार्कण्डेय मिश्र, प्रेमलाल भारती, खुर्शीद अहमद, जुनैद हसन, शम्भूनाथ दीक्षित, जयप्रकाश पाल, कमलेश मिश्र, पन्नेलाल पाठक, शिवशंकर, एस के पाठक, अभिषेक वर्मा, अब्दुल जब्बारआदि ने सम्बोधित किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

स्मार्ट प्रीपेड मीटर घोटाला! उपभोक्ता परिषद ने की सीबीआई जांच की मांग, 8500 करोड़ की अतिरिक्त लागत पर उठे सवाल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने के नाम पर बड़े…

2 hours ago

खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन विभाग द्वारा दूषित मिलावटी खाद्य पदार्थो पर लगातार हो रही छापामारी

जिले में अबतक संग्रहीत किये गये 65 नमूने बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। त्यौहारों दीपावली, गोर्वधन…

2 hours ago

समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल शहीद अंतरिक्ष सिंह के परिवार से मिलकर जताया दुःख

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव…

2 hours ago

नेशनल हाईवे पर दिनदहाड़े हत्या से सनसनी

नकाबपोश हमलावरों ने बुजुर्ग की गला काटकर की बेरहमी से हत्या बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)।…

2 hours ago