दिल्ली के राजेश कुमार ने भगवान गणेश की सुंदर कलाकृतियां बनाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया अपना नाम

दिल्ली ( राष्ट्र की परम्परा )नयी दिल्ली में इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में साहित्य प्रेमी मंडल एवं मास्टर टेक्सटाइल ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में कॉसमॉस ग्रुप ऑफ एजुकेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर सुविख्यात शिक्षाविद एवं कलाकार राजेश कुमार द्वारा, विभिन्न वस्तुओं से भगवान श्री गणेश के सर्वाधिक चित्र बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाने पर राजधानी दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में भव्य अभिनंदन समारोह गर्वानुभूति एवं विराट कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा सांसद मनोज तिवारी और रमेश विधूड़ी व कई दिग्गज नेताओं ने शिरकत की,कार्यक्रम में मौजूद रहे अतिथिगण पद्म श्री सतपाल,आईपीएस एस.के गौतम, पूर्व विधायक कुलदीप कुमार ,पूर्व विधायक नासिर सिंह पूर्व विधायक और एन.ड
.शर्मा,अरुणा शर्मा रणवीर ,कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई कार्यक्रम में राजेश कुमार द्वारा बनाई गई भगवान श्री गणेश जी के सर्वाधिक चित्र भी लगाए गए, जिनका सांसद मनोज तिवारी और रमेश विधुड़ी व अन्य नेताओं ने दर्शन किए और चित्र की सुंदरता को देख और जमकर प्रशंशा की। वही पत्रकारों से बातचीत कर सांसद रमेश विधुड़ी ने कहा कि ये बहुत ही गर्व की बात है कि राजेश कुमार बहुत ही अद्भुत चित्रकारी करने वाले चित्रकार है, साथ ही सांसद मनोज तिवारी ने राजेश कुमार को अद्भुत चित्रकार बताते हुए सरकार से पद्म श्री से सम्मानित करने की बात की। वही सभी राजनेताओं ने राजेश कुमार की जमकर तारीफ की, जब पत्रकारों ने राजेश कुमार से बात की तो उन्होंने बताया कि में जब 10 साल का था तभी से चित्रकारी कर रहा हूँ समय के साथ मेरी चित्रकारी मेरा शौक बन गया। उन्होंने आगे कहा की यह सारी प्रेरणा मुझे मेरी माता से ही मिली है, जो किसी भी चीज को व्यर्थ नहीं जाने देती थी। जब कागज या अखबार उनको व्यर्थ दिखाई देते थे तो वह उसे पानी में भिगोकर किसी सांचे में डालकर कुछ टोकरा या कुछ अन्य उपयोगी सामान बना लिया करती थी ।उन्होंने जीवन में बहुत सारे ऐसे कार्य करें जो मुझे बहुत प्रभावित करते हैं। और शायद उन्हें की प्रेरणा से मैं इस काम को किया मैंने पेंटिंग बनाने का प्रशिक्षण कहीं भी नहीं लिया है यह सब मुझे बड़ों की प्रेरणा से ही आया है। मैंने लकड़ी के बारूदे ,धागे, बटंस अखबार ,फॉयल पेपर,पेड़ों के पत्ते आदि से गणेश जी को चित्रित किया। शायद मेरी पेंटिंग लोगों को प्रेरणा दे पाए तो मैं अपने आप को बहुत भाग्यशाली समझूंगा, क्योंकि आप इस प्रकृति से ली हुई वस्तु को व्यर्थ ना करें। हर चीज अपने आप में बहुत उपयोगी है ,प्रकृति से लिए गए संसाधनों का हमें सही इस्तेमाल करना आना चाहिए शायद मेरी पेंटिंग के माध्यम से यही प्रेरणा लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करता हूं। कला आपको कहीं ना कहीं एक ऐसे सुख की अनुभूति कराती है जो शायद आपको हजारों लाखों रुपए खर्च करके भी नहीं हो सकता, कला के माध्यम से आप अपने आप को दिन-ब-दिन निखार सकते हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

4 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

6 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

6 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

7 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

8 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

8 hours ago