मानव तस्करी की रोकथाम व रेल सम्पत्ति की सुरक्षा को लेकर चलाया गया सघन अभियान
वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल द्वारा जहां रेल सम्पत्ति की सुरक्षा, अवैध गतिविधियों की रोकथाम व यात्रियों की सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं समाजहित में ‘बचपन बचाओ अभियान’ के तहत मानव तस्करी की रोकथाम हेतु भी प्रभावशाली कार्यवाही की जा रही है।
दिनांक 16 जुलाई 2025 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट मऊ द्वारा स्टेशन परिसर में निगरानी के दौरान प्लेटफार्म संख्या-1 पर एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़का लावारिस हालत में पाया गया। पूछताछ से उसके घर-परिवार के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी, जिसके पश्चात मानवीय आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उसे चाइल्ड लाइन मऊ के सुपुर्द किया गया। इस कदम की आम यात्रियों और सामाजिक संगठनों द्वारा सराहना की जा रही है।
इसी क्रम में 17 जुलाई 2025 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट प्रयागराज रामबाग द्वारा स्थानीय थाना दारागंज पुलिस, सीनियर सेक्शन इंजीनियर/कार्य/प्रयागराज रामबाग एवं अन्य टीमों के साथ संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रयागराज रामबाग और झूंसी स्टेशनों के मध्य स्थित रेलवे भूमि पर लगभग 800 वर्ग फीट में फैले टीन शेड के अवैध अतिक्रमण को शांतिपूर्वक हटाया गया। इस भूमि की अनुमानित बाजार कीमत ₹18 लाख आंकी गई है।
देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…
निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…
बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…