रेल संरक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ खान दोहरी लाइन का करेंगे संरक्षा निरीक्षण

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
भटनी – औंड़िहार (117 किमी) दोहरीकरण परियोजना के क्रियान्वयन के क्रम में वाराणसी मंडल के औड़िहार- सादात (19किमी ) रेल खण्ड का नई विद्युतीकृत लाइन के साथ दोहरीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। इस लाइन ओपनिंग हेतु रेल संरक्षा आयुक्त उत्तर पूर्वी सर्किल मोहम्मद लतीफ खान, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी(निर्माण) एस सी श्रीवास्तव,मंडल रेल प्रबंधक(वाराणसी) रामाश्रय पाण्डेय , रेल विकास निगम लिमिटेड के मुख्य परियोजना प्रबंधक समेत वाराणसी मंडल एवं RVNL के वरिष्ठ अधिकारीयों के साथ 26 जून ,2023 को इस नव निर्मीत दोहरी लाइन का संरक्षा निरीक्षण करेंगे ।
ज्ञातव्य हो कि भटनी से औंड़िहार रेल खंड 117 किमी. के दोहरीकरण परियोजना के अन्तर्गत 12 वृहद पुल तथा 108 छोटे पुलों सहित अन्य यात्री सुविधाओं का प्रावधान किया जा रहा है। जिससे भविष्य में बेहतर यात्री सुविधाओं के साथ द्रुतगामी ट्रेन परिचालन संभव हो सकेगा।
रेल संरक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ खान अपने निरीक्षण के पश्चात इस विद्युतीकरण के साथ दोहरीकृत रेल खण्ड पर सादात से औड़िहार तक लगभग 19 किमी रेलखण्ड का अधिकतम गति से स्पीड ट्रायल भी करेंगे ।
अतः रेल प्रशासन की आम जनता से अपील है कि उक्त निरीक्षण एवं सादात से औड़िहार रेल खण्ड के स्पीड ट्रायल के दौरान नई विद्युतीकृत दोहरी रेल लाइन से सुरक्षित दूरी बनाए रखें तथा रेल पथ पर न तो स्वयं जाएं और न ही अपने बच्चों एवं पशुओं को इस रेल पथ पर जाने दे।
ज्ञातव्य हो कि पहली बार नए ट्रैक पर ट्रेन चलेगी और नवनिर्मित ओवरहेड ट्रैक्शन पर हाई टेंशन विद्युत धारा प्रवाहित होगी, आम जनता को चेतावनी दी जाती है कि वे रेलवे ट्रैक एवं ओवरहेड ट्रैक्शन से सुरक्षित दूरी बनाये रखें।

rkpnews@desk

Recent Posts

1 मार्च 2026 राहुकाल में भूलकर भी न करें ये कार्य

तिथि विवरणपंचांग 01 मार्च 2026 के अनुसार यह दिन फाल्गुन माह, शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि…

26 minutes ago

भाटपार रानी से कनाडा तक: उज्जवल दीक्षित की ग्लोबल उड़ान

देवरिया के लाल उज्जवल दीक्षित ने रचा इतिहास: कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ सस्केचवान में टॉप-5,…

5 hours ago

ट्रंप बोले—जरूरत पड़ी तो करूंगा दखल, पाकिस्तान नेतृत्व की सराहना

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…

8 hours ago

La Paz के पास भीषण विमान हादसा, 15 की मौत

ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…

8 hours ago

महराजगंज में रमजान का संदेश: रहमत, मगफिरत और निजात की राह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…

9 hours ago

महराजगंज के दरौली में भक्ति का सागर: श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा जनसैलाब

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दरौली ग्राम सभा इन दिनों आध्यात्मिक रंग में रंगी नजर आ…

9 hours ago