नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट में बाबागंज मैरिज लान ने मारी बाजी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) जिले के बाबागंज कस्बा से लगभग 4 किलोमीटर दूर स्थित करीम गावँ में संविलियन विद्यालय गेन्द पुर के निकट मैदान में चार दिवसीय नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट खेला गया। इस कार्यक्रम की सफल कॉमेंट्री मोहम्मद शफीक ने किया। चार दिवसीय नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन‌ कार्यक्रम में हाफिज अब्दुल हकीम की देखरेख में देर रात में हुआ। इस नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच बाबागंज मैरिज लान व थाला टाइगर सुमेरपुर के मध्य खेला गया। जिसमें बाबागंज मैरिज लान ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 6 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 36 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में थाला टाइगर सुमेरपुर की टीम मात्र 21 रन ही बना सकी। बाबागंज मैरिज लान ने 19 रन से फाइनल जीत लिया। इस खेल में बाबागंज टीम के बॉलर अमान ने अच्छा प्रदर्शन किया, अमान को मैन आफ द सिरीज का खिताब दिया गया। क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ग्राम प्रधान सोहराब ने फीता काट कर शुभारंभ किया। सहयोगी कर्ताओं में पूर्व प्रधान रसूल अहमद उर्फ जुगनू खां, बीडीसी सदस्य मंगल, टूर्नामेंट कमेटी संघ अध्यक्ष फरीद अहमद, उपाध्यक्ष मो. नियाज, कोषाध्यक्ष मो0 नसीर, मोहम्मद जहीर, मोहम्मद शकील, मोहम्मद रियाज, मोहम्मद असलम, मो. इरशाद, मोहम्मद आलमीन, प्रदीप जायसवाल, शिक्षक मोहम्मद अकील, मोहम्मद सफवान आदि व भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

हादसों के बाद भी नहीं चेता प्रशासन, होलिया मेले में झूले और डांस पार्टियों पर सुरक्षा सवाल

बिना अनुमति संचालित होने का आरोप, सुरक्षा मानकों की जांच और जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी…

6 hours ago

फरार आरोपी के घर न्यायालय की उद्घोषणा चस्पा

16 दिसंबर तक पेश होने का आदेश शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)बदायूं जिले के दातागंज थाने…

10 hours ago

युवा कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर मंथन

कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को गांव गांव पहुंचावे युवा कांग्रेसी - नरसिम्हा यादव देवरिया(राष्ट्र की…

10 hours ago

सब्जी खरीदने जा रहे युवक को रास्ते में घेर कर पीटा, मरा समझकर भागे हमलावर

मोटरसाईकिल की चाबी निकाल कर लाठी-डंडों से किया हमला,प्रेम प्रसंग की पुरानी रंजिश में वारदात…

10 hours ago

गौशाला में 70 पशुओं की देखरेख के लिए चार कर्मचारी, मौके पर मिला एक

हरा चारा नदारद, गंदगी से पशुओं के स्वास्थ्य पर खतरा बलिया (राष्ट्र कि परम्परा )…

10 hours ago

देवरिया की सियासत में विकास कुमार मिश्रा की नई एंट्री! सपा ने सौंपी लोहिया वाहिनी के जिला सचिव की कमान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कदम…

12 hours ago