वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।
इसी क्रम में पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर रेलवे सुरक्षा बल/आईoटीo सेल से प्राप्त सूचना पर 16 मई को रेलवे सुरक्षा बल/सी आई बी वाराणसी की टीम द्वारा भीटी बाजार के बड़ागांव में छापा मारकर साइबर कैफे की आड़ में टिकट बुकिंग का काला कारोबार करने वाले आरोपी को पकड़ा और साइबर कैफे से संचालित रेल टिकटों की कालाबाजारी का भंडाफोड़ किया। साइबर कैफे संचालक पंकज कुमार पटेल को गिरफ्तार कर रु 77529.70 रुपया कीमत के कुल 31अदद रेलवे ई टिकट कैश समेत अपराध में प्रयुक्त – 02 लैपटॉप, 02 प्रिंटर,दो माउस,दो मोबाइल व अन्य उपकरण बरामद किया गया ।
रेलवे सुरक्षा बल इंस्पेक्टर अभय कुमार राय ने बताया कि आरोपित धारूपुर निवासी पंकज कुमार पटेल है। वह व्यक्तिगत ई-मेल आईडी का इस्तेमाल कर रेल टिकट निकालकर बेचता था,और प्रति टिकट तीन से चार सौ रुपये लेता था। उसने खुद की 25 आईडी बना रखी थी। छापेमारी करने वाली रेलवे सुरक्षा बल की टीम में सब इंस्पेक्टर हरिश्चंद, सब इंस्पेक्टर गुलाम वारिश सिद्दीकी,कांस्टेबल – जनार्दन यादव, विनय निषाद, कमलेश पाण्डेय, विकास यादव, नरेंद्र देव सिंह शामिल थे ।
रेसुब पोस्ट बनारस पर मु.अ.स. 131/23 U/S-143 RA S/V पंकज कुमार पटेल आदि के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया । मामले की जांच उप निरीक्षक जे. पी.यादव , रेसुब पोस्ट बनारस द्वारा की जायेगी।
1 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – वैश्विक और राष्ट्रीय इतिहास1 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ विश्व…
तिथि विवरणपंचांग 01 मार्च 2026 के अनुसार यह दिन फाल्गुन माह, शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि…
देवरिया के लाल उज्जवल दीक्षित ने रचा इतिहास: कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ सस्केचवान में टॉप-5,…
वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…
ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…