गालीबाज करने वाले दरोगा को एएसपी ने किया लाइन हाजिर
आजमगढ ( राष्ट्र की परम्परा )
जनपद में यातायात के एक दरोगा द्वारा वाहनों का चालान करते समय भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सत्तापक्ष के जनपद स्तरीय वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी किए जाने का वीडियों बीते दिनों सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले को, एसपी ने गंभीरता से संज्ञान मे लेकर जांच कराई। एसपी के आदेश को एएसपी ट्रैफिक ने जांच किया,इसके बाद जांच में दोषी पाए गए आरोपित गालीबाज दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही उन्होंने उक्त दरोगा से चालान काटने का अधिकार भी छीन लिया।
बतातें चलें कि करीब एक सप्ताह पूर्व सिधारी थाना क्षेत्र के बेलइसा ओवरब्रिज (रेलवे स्टेशन मोड़) पर तैनात एक दरोगा के बोल बिगड़ गए, जिसमें वाहन चेकिंग के दौरान दरोगा व कार चालक के बीच किसी बात को लेकर तू-तू, मैं-मैं हो गई, कहा सुनी के बीच दरोगा तैश में आकर अपशब्दों का प्रयोग करने लगे। जिसमें दरोगा बोल रहे हैं कि क्या———प्रदेश अध्यक्ष? इतना ही नहीं सत्तारूढ दल के एक वरिष्ठ नेता का भी नाम लेकर आपत्तिजक शब्द बोल रहे हैं। जिसका वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया। इसके बाद उस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सत्तापक्ष के नेताओं में रोष व्याप्त हो गया था और उन्होंने एसपी से वार्ता कर कार्रवाई की मांग की थी। एसपी अनुराग आर्य ने इस मामले को गंभीरता से लिया था। एसपी के आदेश पर एएसपी सिटी शैलेन्द्र लाल ने इस प्रकरण की जांच सीओ सिटी को दूसरे दिन ही सौंप दी थी, सीओ सिटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर एएसपी ट्रैफिक संजय कुमार ने दोषी पाए गए उक्त दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही उन्होंने उक्त दरोगा से चालान काटने का अधिकार भी छीन लिया।
एएसपी ट्रैफिक संजय कुमार का कहना है कि अभद्रता करने का मामला प्रकाश में आया था, इसके बाद आरोपी दरोगा की आईडी को बंद कर उससे चालान काटने का अधिकार छीन लिया गया है और आफिस में अटैच कर दिया गया है।
हाटा-देवरिया मार्ग की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार देवरिया (राष्ट्र की…
भगवान विश्वकर्मा : सृष्टि के दिव्य शिल्पकार और सनातन परंपरा के प्रथम वास्तुविद लेखक :…
सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…
EPFO की वेतन सीमा 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये, 51 लाख से अधिक…
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा UPI MDR विवाद, ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% शुल्क…
विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…