दाल के दो थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठान पर छापामारी


बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
मानव स्वास्थ्य के लिये हानिकारक रंगीन मसूर दाल के विक्रय की पुष्टि होने पर गुरुवार को देर रात सहायक आयुक्त खाद्य आजमगढ मण्डल आजमगढ़ वीके पाण्डेय के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल ने चमनसिंह बागरोड पर दाल के दो थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठान पर छापामारी कार्यवाही की। इसमे मसूर दाल दो नमूनें जाँच हेतु संग्रहीत किये गये साथ ही 5366 कि०ग्रा० जिसकी कीमत 397776 रुपये है को जब्त कर उपस्थित खाद्य कारोबारकर्ता के अभिरक्षा में दिया गया। इसके बाद छापेमारी टीम ने नया चौक जापलिनगंज पहुंची। यहां मिठाई के दो प्रतिष्ठानों से छेना की रंगीन मिठाई, नारियल का बुरादा, खोया एवं पनीर के चार नमूने संग्रहित किये। सभी 6 नमूनों को जॉच के लिये प्रयोगशाला भेज दिया गया।सहायक आयुक्त खाद्य आजमगढ मण्डल आजमगढ ने बताया कि दीपावली व छठ पर्व को देखते हुये विभाग सक्रियता से मिलावटखोरों पर लगाम लगायेगा तथा आमजनमानस को शुद्ध एवं स्वच्छ खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु लगातार छापामार कार्यवाही होती रहेगी। खाद्य विभाग की कार्यवाही के समय व्यापारी नेता अरविन्द गांधी, राजेश गुप्ता, एस आई अमरजीत यादव थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

असंसदीय शब्द पर बवाल: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया खेद

मध्य प्रदेश विधानसभा में विवाद: कैलाश विजयवर्गीय के असंसदीय शब्द पर हंगामा, मोहन यादव ने…

3 minutes ago

राहुल गांधी सुल्तानपुर अदालत पेशी: अमित शाह मानहानि केस में अगली सुनवाई 9 मार्च को

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)राहुल गांधी सुल्तानपुर अदालत पेशी और अमित शाह मानहानि केस को…

10 minutes ago

सीमा पार नेटवर्क पर शिकंजा, परसा मलिक पुलिस ने तस्कर दबोचा

परसा मलिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 48.686 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा…

12 minutes ago

ट्रंप का ओबामा पर ‘एलियन जानकारी लीक’ का आरोप, UAP-UFO बहस तेज

अमेरिकी राजनीति में एक बार फिर एलियन्स और UFO को लेकर बहस छिड़ गई है।…

12 minutes ago

15 अप्रैल को जारी होगी देवरिया पंचायत की अंतिम निर्वाचक नामावली

देवरिया त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण 2026: अंतिम प्रकाशन 15 अप्रैल को देवरिया (राष्ट्र…

20 minutes ago

सच देखो, सच सुनो, सच बोलो: सकारात्मक सोच और सादा जीवन का संदेश

आज के दौर में जब भ्रम, दिखावा और नकारात्मकता तेजी से बढ़ रही है, तब…

1 hour ago