नालंदा(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा मंगलवार को नालंदा पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं और आम जनता ने उनका भव्य स्वागत किया। जिले के कोने-कोने से आए कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में पार्टी का झंडा लिए “राहुल गांधी जिंदाबाद” और “कांग्रेस पार्टी अमर रहे” के नारों से वातावरण गूंजाते रहे।
गिरियक प्रखंड के सैदपुर गांव में जैसे ही राहुल गांधी पहुंचे, कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। गांव की गलियां, चौक-चौराहे और सड़कें कांग्रेस समर्थकों से भर गईं। हजारों की संख्या में जुटी जनता ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ उनका स्वागत किया।
स्थानीय नेताओं ने इस यात्रा को लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों की रक्षा का अभियान बताया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं को जागरूक करने में बड़ी भूमिका निभा रही है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नया उत्साह प्रदान कर रही है।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास, सुजीत कुमार ने बताया…
🏛️ राष्ट्रीय घटनाएँ 1956 – भारत में राज्य पुनर्गठन अधिनियम लागू हुआ।👉 इसी दिन भारत…
तकनीक की तेज़ रफ़्तार ने जहाँ दुनिया को एक क्लिक पर जोड़ दिया है, वहीं…
इंटरलॉकिंग, नाला निर्माण, गौशाला व पोखरा सुंदरीकरण जैसी योजनाएं देंगी मऊ को नई पहचान मऊ…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। एकलव्य एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में नशा…
सरदार पटेल की जयंती पर एकता का संदेश संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। लौह पुरुष…