राहुल गांधी ने ओडिशा में गरजते हुए कहा – “संविधान को बचाना है, तो भाजपा को हटाना होगा”

भुवनेश्वर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को ओडिशा में ‘संविधान बचाओ रैली’ को संबोधित करते हुए भाजपा और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। यह रैली कांग्रेस पार्टी की ओर से समर्थन जुटाने और संविधानिक मूल्यों को लेकर जनता में जागरूकता फैलाने की मुहिम का हिस्सा थी।

भारी भीड़ के बीच राहुल गांधी ने कहा, “ओडिशा सरकार का सिर्फ एक ही काम है – राज्य की गरीब जनता के हाथों से ओडिशा की संपत्ति छीनकर उसे चंद पूंजीपतियों के हवाले करना।” उन्होंने आरोप लगाया कि पहले बीजू जनता दल (बीजद) की सरकार ने यह काम किया और अब वही काम भाजपा सरकार कर रही है।

राहुल गांधी ने कहा, “एक तरफ ओडिशा के दलित, आदिवासी, पिछड़े, किसान और मजदूर हैं, तो दूसरी तरफ 5-6 अरबपति और भाजपा सरकार है। यह सिर्फ राजनीतिक लड़ाई नहीं, बल्कि विचारधारा की लड़ाई है – संविधान बचाने की लड़ाई है।”

कांग्रेस नेता ने यह भी दावा किया कि केंद्र की भाजपा सरकार लगातार संविधान और लोकतंत्र पर हमला कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर संविधान को बचाना है, तो देश के कोने-कोने में भाजपा की नीतियों के खिलाफ आवाज उठानी होगी।

राहुल ने कार्यकर्ताओं को भी प्रेरित करते हुए कहा, “ओडिशा की जनता के साथ मिलकर कांग्रेस के कार्यकर्ता ही इस लड़ाई को जीत सकते हैं। यह लड़ाई न तो दिल्ली से जीती जा सकती है, और न ही किसी बड़े नेता के भाषण से – बल्कि गांव, खेत और खदानों में खड़े हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही यह संभव है।”

रैली में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, राज्य स्तरीय पदाधिकारी और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पार्टी ने इस रैली के ज़रिए राज्य में आगामी चुनावों के लिए अपनी तैयारी का ऐलान भी कर दिया है।

Editor CP pandey

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

7 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

7 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

7 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

7 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

7 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

8 hours ago