राहुल गांधी ने शुरू की ‘वोटर अधिकार यात्रा’, तेजस्वी यादव सहित कई बड़े नेता मौजूद

पटना (राष्ट्र की परम्पर डेस्क)बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले कांग्रेस और राजद ने बड़ा दांव खेला है। कांग्रेस सांसद व लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को सासाराम से 16 दिनों की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ की शुरुआत की। यह यात्रा करीब 1300 किलोमीटर लंबी होगी और 25 जिलों से गुजरेगी।

इस मौके पर उनके साथ बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित विपक्षी खेमे के कई बड़े नेता मौजूद रहे।

यात्रा का पहला दिन – राहुल गांधी विशेष विमान से गया पहुंचे, जहां से हेलीकॉप्टर द्वारा एसपी जैन कॉलेज, सासाराम उतरे।दोपहर 12 से 2 बजे तक सुवारा में विपक्षी नेताओं ने सभा को संबोधित किया।शाम 4.30 बजे देहरी ऑन सोन के आंबेडकर चौक से यात्रा की औपचारिक शुरुआत हुई।रात में सभी नेता बंभनडीह स्पोर्ट्स ग्राउंड में ठहरेंगे।

दूसरा दिन का कार्यक्रम – सुबह 8 बजे यात्रा अंबा कुटुंबा से आगे बढ़ेगी। राहुल गांधी 9.30 बजे देव सूर्य मंदिर का दर्शन करेंगे। दोपहर में गुरारू, गया में लंच होगा। शाम 6.30 बजे गया के खालिस पार्क चौक पर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव जनसभा को संबोधित करेंगे।रात में रसलपुर क्रिकेट ग्राउंड में विश्राम होगा।

तेजस्वी यादव का बयान येतेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा – “यह लड़ाई अब सिर्फ चुनाव की नहीं बल्कि बिहार और बिहारियों के सम्मान, स्वाभिमान, अधिकार और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। ‘वोटर अधिकार यात्रा’ जन-जन का जयघोष बन गई है।”

एनडीए का पलटवार येइस यात्रा को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने तंज कसा। उन्होंने कहा –
“पत्थर पर सिर पटकने से कुछ नहीं होगा, सिर्फ सिर फूटेगा। SIR बहुत जरूरी है, मृत और बाहर रहने वाले लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं।”

मांझी ने चिराग पासवान पर भी बयान दिया –“चिराग बड़े आदमी हैं, लेकिन हम उन्हें सलाह देंगे कि एनडीए में रहकर ही अपना भविष्य तलाशें, वरना गर्दिश में जाएंगे।”

Editor CP pandey

Recent Posts

बरेली पुलिस में प्रेम प्रसंग का मामला गरमाया! शाही थाने के हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही पर गिरी गाज

सांकेतिक फोटो बरेली में पुलिस महकमे में हड़कंप! शादीशुदा हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही के…

5 minutes ago

71 हजार शिक्षकों ने मांगा मनपसंद स्कूल, 12 जिलों में फंसा काम; कब खुलेगा ट्रांसफर पोर्टल?

बिहार में 6 लाख शिक्षकों के तबादले पर फिर ब्रेक! 7 नवंबर से खुलेगा पोर्टल?…

48 minutes ago

दशहरे पर पुतलों का दहन, समाज में रावणी प्रवृत्तियों का राज!

व्यंग्य: रावण की ऊँचाई नहीं, रावणी प्रवृत्तियों की करें खिंचाई Ai निर्मित लेखक: संजय एम.…

59 minutes ago

जनगणना 2027 की ड्यूटी का दायरा बढ़ा! निजी शिक्षक, बैंककर्मी और कॉरपोरेट स्टाफ भी हो सकते हैं प्रगणक

जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 18(1) के तहत नियमों में पांचवां संशोधन; केंद्र की अधिसूचना…

1 hour ago

हर साल जलता हूँ, फिर भी पलता हूँ!

रावण की व्यथा के बहाने आधुनिक समाज के दोहरे चरित्र पर तीखा प्रहार प्रस्तुतकर्ता: संजय…

1 hour ago