पटना में जलजमाव से बेहाल लोग, कई मोहल्लों में नाव बनी सहारा

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) बिहार में फिलहाल मानसून की रफ्तार थमी हुई है, जिससे नदियों के जलस्तर में कमी आई है। इसके बावजूद राजधानी पटना के कई इलाके अब भी जलजमाव की समस्या से जूझ रहे हैं। स्थिति यह है कि लोगों को आवागमन के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।

रामकृष्ण नगर की संचार कॉलोनी और ज्योतिष पथ में करीब 25 हजार से अधिक लोग पिछले 15 दिनों से पानी से घिरे हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार पार्षद, विधायक और सांसद को शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।

इसी तरह वार्ड संख्या 56 के रानीपुर पैजावा, रानीपुर चकिया (दक्षिणी भाग) और नवविहार कॉलोनी में भी हालात गंभीर बने हुए हैं। यहां करीब 235 घरों में रहने वाले 1500 लोग जलजमाव से फंसे हुए हैं। इन इलाकों में कमर तक पानी भरा हुआ है। लोगों की सुविधा के लिए नगर निगम प्रशासन ने चार नावें उपलब्ध कराई हैं। नवविहार कॉलोनी में दो नाव, रानीपुर चकिया में एक और रानीपुर पैजावा में एक नाव लगाई गई है।

जानकारी के अनुसार, पुनपुन नदी के उफान पर होने के कारण उसका फाटक बंद कर दिया गया है। इससे पैजावा नहर से पानी की निकासी में दिक्कत आ रही है। यही कारण है कि पहाड़ी और आसपास के इलाकों में जलजमाव बना हुआ है।

वहीं, गंगा नदी का जलस्तर घटने से दियारा क्षेत्र और दीघा के बिंद टोली समेत कई इलाकों में लोगों को राहत मिली है। शनिवार को गंगा का जलस्तर मनेर में 52.22 मीटर, दानापुर में 50.54 मीटर, दीघा घाट में 49.64 मीटर, गांधी घाट में 48.51 मीटर और बंका घाट में 46.62 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से नीचे है।

Editor CP pandey

Recent Posts

अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर भड़के राहुल गांधी, BJP पर साधा निशाना; बोले- ‘बदले की राजनीति का घिनौना रूप’

कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी…

3 hours ago

APO Recruitment 2026: LLB पास युवाओं के लिए 371 सरकारी पदों पर भर्ती, 8 जून से शुरू होंगे आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे कानून (LLB) स्नातकों के लिए शानदार अवसर सामने आया…

4 hours ago

गाजियाबाद में पैरा एथलीट चिराग त्यागी की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका; राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी का शव पार्क में मिला

गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई…

4 hours ago

IPL 2026 Final: कौन जीतेगा ट्रॉफी? शुभमन गिल ने दिया बड़ा बयान, बताया जीत का असली मंत्र

अहमदाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। IPL 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक…

4 hours ago

दिल्ली के साकेत में भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, कई लोगों के दबे होने की आशंका; NDRF समेत कई एजेंसियां राहत कार्य में जुटीं

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली के साकेत इलाके में शनिवार शाम एक बड़ा…

5 hours ago

नवलपुर-सिकंदरपुर मार्ग चौड़ीकरण कार्य के चलते 1 जून को चार घंटे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि नवलपुर…

10 hours ago