नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आयोग ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ के सिद्धांत को लागू करने में विफल रहा है। उन्होंने मतदाता सूची में अनियमितताओं का हवाला देते हुए कहा कि अभी “पिक्चर बाकी है” और यह लड़ाई जारी रहेगी।
राहुल गांधी ने कहा कि यह सिद्धांत भारतीय संविधान की नींव है और इसे किसी भी हालत में कमजोर नहीं किया जा सकता। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी संविधान की रक्षा के लिए पूरी तरह समर्पित है और आगे भी इसी दिशा में काम करती रहेगी।
कांग्रेस नेता के मुताबिक, मतदाता सूची में गड़बड़ियां लोकतंत्र की जड़ों पर प्रहार हैं, जिन पर चुनाव आयोग को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी इस मुद्दे को राजनीतिक और कानूनी, दोनों मोर्चों पर उठाएगी।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…
बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…