भारत में इज़राइली राजदूत का प्रियंका गांधी पर पलटवार गाज़ा मुद्दे पर सोशल मीडिया पोस्ट से मचा सियासी बवाल

नई दिल्ली। (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)
भारत में इज़राइल के राजदूत रूवेन अज़ार ने मंगलवार को कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। प्रियंका गांधी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा करते हुए आरोप लगाया था कि इज़राइली शासन फ़िलिस्तीन में नरसंहार कर रहा है और गाज़ा में लाखों लोगों के भूखे मरने का खतरा मंडरा रहा है।

प्रियंका गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा, “इज़राइली राज्य नरसंहार कर रहा है। उसने 60,000 से ज़्यादा लोगों की हत्या की है, जिनमें 18,430 बच्चे थे। उसने सैकड़ों लोगों को भूख से मार डाला है, जिनमें कई बच्चे भी शामिल हैं और लाखों लोगों के भूखे मरने का खतरा है।”

प्रियंका के इस बयान के बाद इज़राइल के राजदूत रूवेन अज़ार ने खुलकर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि इस तरह के आरोप झूठे और भ्रामक हैं, जो न केवल तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करते हैं बल्कि भारत-इज़राइल के ऐतिहासिक संबंधों पर भी सवाल खड़े करते हैं। अज़ार ने यह भी कहा कि गाज़ा में चल रहा संघर्ष हमास के आतंकी हमलों का नतीजा है और इज़राइल अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए कार्रवाई कर रहा है।

यह विवाद ऐसे समय पर सामने आया है जब पश्चिम एशिया में हालात बेहद संवेदनशील हैं और गाज़ा में मानवीय संकट को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहस तेज है। प्रियंका गांधी के बयान पर कांग्रेस समर्थकों ने जहां उनका समर्थन किया, वहीं भाजपा नेताओं ने इस बयान को ‘एकतरफा और भ्रामक’ बताते हुए इसकी आलोचना की।

राजनीतिक हलकों में यह मुद्दा अब विदेश नीति और मानवाधिकार के बीच संतुलन को लेकर नई बहस का कारण बन गया है। आने वाले दिनों में इस पर और तीखी राजनीतिक प्रतिक्रियाएं देखने को मिल सकती हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

11 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

11 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

11 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

11 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

11 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

12 hours ago