बिजली आपूर्ति की व्यवस्था को लेकर उठे सवाल, सरकार का दावा हो रहा खोखला

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । गर्मी बढ़ने से जहां एक तरफ पशु पक्षी बेहाल हैं, वहीं दूसरी तरफ बिजली की कटौती से लोगों में त्राहि-त्राहि मचा हुआ है।
ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे व शहरी क्षेत्र में 20 घंटे की दावा की पोल खुल गई है। सूरज की तेज रोशनी से गर्मी दिनों दिन उग्र होती जा रही है, लोग किसी तरीके से गर्मी से निजात पाने के लिए कूलर पंखा और एसी का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन बिजली आपूर्ति की व्यवस्था सुचारू रूप से न होने के कारण लोग गर्मी के कारण व्याकुल हो चुके हैं, गर्मी का सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। वही लोगों को दिनों दिन गर्म हवा के तेज थपेड़ों और लू का सामना करना पड़ रहा है।बमांग के अनुरूप बिजली की आपूर्ति व्यवस्था बिल्कुल चरमरा गई है। ग्रामीण अंचलों में जगह-जगह पर, हर 10 मिनट पर बिजली की कटौती की जा रही है, जिससे आम आदमी परेशान हो गया है। इसी के अंतर्गत पयागपुर क्षेत्र में स्थित विभिन्न ग्रामीण अंचलों में बिजली की अघोषित कटौती से हाहाकार मचा हुआ है। लोग बिजली की इस अघोषित कटौती से परेशान हो चुके हैं। सरकार का दावा है कि ग्रामीण अंचलों को 18 घंटे बिजली की आपूर्ति की जाए लेकिन जिला स्तर पर बैठे अधिकारी सरकार के दावों को खोखला साबित कर रहे हैं। पयागपुर गांव के रहने वाले रामराज चौरसिया, अजय सिंह, बबलू सिंह कहते हैं कि इन दिनों बिजली की अघोषित कटौती से सभी लोग परेशान हो गए हैं। दिन तो किसी भी तरीके से काट लेते हैं, लेकिन रात में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि गर्मी इस समय अपने प्रचंड स्तर पर है। कहीं से किसी भी तरफ से कोई राहत की बात अभी तक नहीं है पता नहीं कब मानसून आएगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

आधुनिक दौड़ में खोती संवेदनाएं: भौतिक चमक के बीच जीवन का असली अर्थ समझने की जरूरत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आज का समय तेज रफ्तार, कड़ी प्रतिस्पर्धा और भौतिक उपलब्धियों की…

1 hour ago

रूसी तेल पर भारत को राहत: अमेरिका ने दी 30 दिन की छूट, मॉस्को से जारी रह सकेगी खरीद

वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। भारत को रूसी तेल खरीद को लेकर बड़ी राहत मिली है।…

3 hours ago

यूपी में इको टूरिज्म को मिलेगा नया पंख, सरकार ने लॉन्च किया ‘UP Eco Tourism’ मोबाइल ऐप

संत कबीर नगर/लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में प्राकृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के…

3 hours ago

सैमसन का तूफान, बुमराह का कमाल! इंग्लैंड को हराकर भारत टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते…

5 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए पराविधिक स्वयंसेवकों को निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

15 hours ago

होली पर भी चला कागजी फावड़ा! मनरेगा में फर्जी हाजिरी का बड़ा खेल

जंगल बड़हरा में होली के दिन दिखाया गया मिट्टी कार्य, प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल…

16 hours ago