नेपाल में प्रकाशित “विश्व प्रतिभा अभिनंदन ग्रंथ” में सम्मिलित होंगी भारत की कई हस्तियां

विश्व के वरिष्ठ साहित्यकारो एंव पर्यावरण पर काम कर रहे लोगों को मिलेगा ग्रंथ में स्थान

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । विश्व के विभिन्न देशो में पर्यावरण संरक्षण पर कार्य कर रहे वरिष्ठ पर्यावरणविद् एवं भारत व नेपाल की भाषाओं के विकास हेतु अग्रसर भाषाविद् तथा देश के वरिष्ठ साहित्यकारों में से वरिष्ठ प्रतिभाओं का चयन कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित “विश्व प्रतिभा अभिनंदन ग्रंथ” में विश्व की इन प्रतिभाशाली व्यक्तित्वों का प्रकाशन किया जायेगा। रविवार को पड़ोसी देश नेपाल की संस्था शब्द प्रतिभा बहुउद्देशीय फाउंडेशन ने “विश्व प्रतिभा अभिनंदन ग्रंथ” में प्रकाशन हेतु विश्व स्तरीय प्रतिभाओं के नामो का संकलन प्रारम्भ कर दिया है। इसके लिये संस्था प्रमुख आनंद गिरी गोस्वामी की ओर से सोशलमीडिया के माध्यम से विभिन्न देशों की प्रतिभाओं से सम्पर्क कर उन्हें इस प्रक्रिया से अवगत भी कराया जा रहा है। जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार एम. रशीद ने बताया कि “विश्व प्रतिभा अभिनंदन ग्रंथ” के प्रकाशन के माध्यम से विश्व के चुनिंदा साहित्यकारो, भाषाविद एंव पर्यावरणविद की हौसला अफज़ाई किये जाने की पहल हेतु नेपाल की संस्था शब्द प्रतिभा बहुउद्देशीय फाउंडेशन बधाई की पात्र है। निश्चय ही इससे विश्व में उभरती प्रतिभाओं को बल मिलेगा। उन्होने कहा कि इस सस्था के प्रमुख आनंदगिरी गोस्वामी उर्फ “मयालु” ने अपनी मेहनत के बल पर बहुत कम आयु में साहित्य के क्षेत्र में विश्व स्तर पर जो पहचान बनायी है वह युवाओं के लिये प्रेरणा स्रोत है।

rkpnews@desk

Recent Posts

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

3 hours ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

3 hours ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

3 hours ago

पटना जंक्शन पर घंटों चला सघन तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे को खंगाला

बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…

3 hours ago

शोर मचाता रहा दुकानदार, तेज रफ्तार बाइक से निकल गए दो बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी

जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…

3 hours ago

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने तय किया नया लक्ष्य

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…

4 hours ago