अमृत भारत योजना के तहत सलेमपुर जंक्शन पर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।
जिला कांग्रेस कमेटी देवरिया के उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र पाण्डेय ने अमृत भारत योजना के अंतर्गत सलेमपुर जंक्शन पर हो रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ माह पूर्व ही निर्मित स्टेशन बोर्ड का टूट जाना निर्माण एजेंसी की कार्यप्रणाली और गुणवत्ता मानकों पर स्वयं सवालिया निशान खड़ा करता है।
डॉ. पाण्डेय ने कहा कि जिस बोर्ड के माध्यम से यात्रियों को स्टेशन की पहचान मिलती है, वही यदि अल्प समय में क्षतिग्रस्त हो जाए तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि वर्तमान स्थिति में आने-जाने वाले यात्रियों को इस बोर्ड से सलेमपुर जंक्शन का नाम तक स्पष्ट रूप से पढ़ने में कठिनाई हो रही है, जो रेलवे प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये की लागत से चलाई जा रही अमृत भारत योजना का उद्देश्य यात्री सुविधाओं का विस्तार और रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण है, लेकिन यदि निर्माण कार्य की गुणवत्ता ही कमजोर होगी तो योजना के मूल उद्देश्य पर ही प्रश्नचिह्न लग जाएगा।
डॉ. धर्मेंद्र पाण्डेय ने रेलवे प्रशासन से मांग की कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी ठेकेदारों व अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि स्टेशन पर लगाए गए सभी संकेतक बोर्डों और अन्य निर्माण कार्यों को उच्च गुणवत्ता सामग्री से पुनः निर्मित कराया जाए, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

rkpnews@somnath

Recent Posts

मलेशिया की सेगी यूनिवर्सिटी संग गोरखपुर विश्वविद्यालय का पाँच वर्षीय एमओयू, अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मिलेगी नई दिशा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अंतरराष्ट्रीयकरण की दिशा में एक और…

1 hour ago

सरयू नदी में मिला अपहृत 9 वर्षीय बालक का शव, हत्या की आशंका

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सहतवार थाना क्षेत्र के सिंगही गांव से बीते 25 जनवरी की शाम…

1 hour ago

बजट 2026: पूर्वी उत्तर प्रदेश में निवेश और विकास की उम्मीद, लेकिन आयकर राहत नहीं, मध्यम वर्ग निराश

त्वरित टिप्पणी: नवनीत मिश्र भारत सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में वित्त…

1 hour ago

वाको इंडिया इंटरनेशनल किकबॉक्सिंग कप में तिरंगा लहराने उतरेंगे डीडीयू के सनी सिंह

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के एम.ए. समाजशास्त्र द्वितीय सेमेस्टर के छात्र और…

2 hours ago

मगहर महोत्सव में “गंगा अवतरण” नृत्य-नाटिका ने बांधा समां

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मगहर महोत्सव में शनिवार रात नव अंशिका फाउंडेशन द्वारा…

2 hours ago

जिले में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई संत रविदास जयंती

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में संत रविदास जयंती का पर्व पूरे उत्साह…

2 hours ago