सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये हुये प्रकरणों का तत्काल कराया जाय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण: डीएम

जनपद के तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन, मेंहदावल में डीएम ने की अध्यक्षता

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने मेंहदावल तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्व निस्तारण के लिए राजस्व विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जा कर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य लक्ष्य है, इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही पाये जाने अथवा सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी द्वारा ससमय संज्ञान न लेने को गम्भीरता से लेते हुए जिम्मेदार अधिकारी/कर्मचारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।
संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि कार्यो में ढिलाई कदापि न बरती जाये, सभी लाभार्थीपरक योजनाएं जैसे-वृद्धावस्था पेंशन, निर्विवाद वरासत और कागजात दुरूस्ती आदि के मामल को तत्काल सुलझाने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिये गये। उन्होंने कहा कि कोई भी गरीब व्यक्ति किसी कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहने पाये। लाभार्थीपरक योजनाओं के लाभार्थियों का शत-प्रतिशत आधार सीडिंग का कार्य करा लिया जाए।
मेंहदावल तहसील में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 56 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से 05 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारित कर शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को हस्थांतरित करते हुए जिलाधिकारी ने एक सप्ताह के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने इस आयोजन में पिछले संपूर्ण समाधान दिवसों में प्राप्त लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक सप्ताह से अधिक समय से लंबित प्रकरणों में निस्तारण मे विलम्ब के कारण का भी उल्लेख किया जाय साथ ही सभी प्रकरणों को अनिवार्य रूप से एक सप्ताह के भीतर निस्तारित करा दिया जाय।
कानून एवं व्यवस्था से संबंधित मामलों की सुनवाई पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा किया गया। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारी/थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर कार्यवाही की जाय। आवश्यकतानुसार राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ मौके का निरीक्षण कर लिया जाये। यह सुनिश्चित कराया जाय कि पीडितों को न्याय मिले। पुलिस अधिकारीगण प्रत्येक प्रकरण में नियमानुसार त्वरित कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें।
इस अवसर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 रामानुज कन्नौजिया, उप जिलाधिकारी मेंहदावल अरुण कुमार वर्मा, जिला विकास अधिकारी सुरेश चन्द्र केसरवानी, तहसीलदार मेंहदावल, नायब तहसीलदार हरेराम यादव सहित जिला स्तरीय अधिकारी, राजस्व एवं पुलिस विभाग से सम्बंधित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
इसी क्रम में खलीलाबाद तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। अपर जिलाधिकारी ने विभिन्न मामलों से सम्बंधित फरियादियों को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया, उन्होंने कहा कि मामलों के निस्तारण में स्थलीय जांच एवं अन्य कार्यवाही आदि के दौरान अधिकारीगण दोनो पक्षों की पूरी बात को सुनने के उपरान्त ही प्रकरण का निस्तारण करें। तहसील खलीलाबाद में कुल 32 प्रार्थना पत्र आये जिसमें से मौके पर 02 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर शेष 30 प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को अंतरित करते हुए अबिलम्ब गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया गया।
कानून व्यवस्था एवं पुलिस प्रशासन से सम्बन्धित मामलों की सुनवायी अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा की गयी। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों/थाना प्रभारियों को शिकायतों पर त्वरित कर्यवाही करने का निर्देश देते हुये कहा कि इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाये कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण हो तथा पीड़ित पक्ष को न्याय मिल सके।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी शैलेश दुबे, पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपांशी राठौर, तहसीलदार जनार्दन, नायब तहसीलदार विजय गुप्ता सहित तहसील से सम्बंधित अधिकारी, राजस्व कर्मचारी, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में धनघटा तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई उप जिलाधिकारी धनघटा उत्कर्ष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उन्होंने विभिन्न मामलों से सम्बंधित एक-एक कर फरियादियों के समस्याओं को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिये। तहसील धनघटा में कुल 37 प्रार्थना पत्र आये जिसमें मोके पर 01 प्रकरण का निस्तारण करा दिया गया शेष प्रकरणों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को अबिलम्ब गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी बृजेश सिंह, तहसीलदार योगेन्द्र कुमार पाण्डेय सहित तहसील से सम्बंधित राजस्व कर्मचारी, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

Iran-Israel तनाव के बीच राहत: IndiGo जेद्दा से चलाएगा 10 स्पेशल फ्लाइट्स

Iran-Israel तनाव: मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरान समेत कई देशों में…

41 minutes ago

Lunar Eclipse 2026: साल का सबसे बड़ा पूर्ण चंद्रग्रहण आज, जानें कहां-कब दिखेगा ‘ब्लड मून’

Lunar Eclipse 2026: आज साल का सबसे बड़ा पूर्ण चंद्रग्रहण (Full Lunar Eclipse) लग रहा…

51 minutes ago

IMD का अलर्ट: मार्च–मई 2026 में सामान्य से ज्यादा पड़ेगी गर्मी, लू के बढ़ेंगे दिन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। India Meteorological Department (IMD) ने मार्च से मई 2026 के…

1 hour ago

United States-Iran तनाव: ट्रंप ने ईरान पर हमले का आदेश देने का किया दावा, परमाणु कार्यक्रम रोकना बताया मकसद

वॉशिंगटन/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान की सुप्रीम लीडरशिप को खत्म करने के दावे के बीच…

1 hour ago

3 मार्च को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज महान हस्तियां

3 मार्च को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…

8 hours ago