पीडब्ल्यूडी के अधिकारी सड़कों के निर्माण कार्यों में तेजी लाए-डीएम

बिजली चोरी रोकने और राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए डीएम दिए निर्देश

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा )
मंगलवार को जिलाधिकारी अपने कार्यालय में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियरों (जेई) के साथ बैठक की। बैठक में, डीएम ने पीडब्ल्यूडी और बिजली विभाग के जेई को सख्त लहजे में निर्देश दिए कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारी अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्यों में तेजी लाए गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने और समय सीमा का पालन कर नाला निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।जूनियर इंजीनियर को निर्देश दिए कि बिजली आपूर्ति को सुचारू रूप से चलाए ओवरलोड ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने और नए ट्रांसफार्मर खराब ट्रांसफार्मर को जल्द से जल्द बदला जाए l
बिजली चोरी रोकने और राजस्व वसूली बढ़ाया जाए उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, डीएम ने जेई को अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर समन्वय और सहयोग के साथ काम करने के निर्देश दिए।
उन्होंने विद्युत आपूर्ति में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त न करने की सख्त चेतावनी दी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि विद्युत व्यवस्था में तत्काल सुधार लाया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि खराब ट्रांसफार्मरों को 24 से 48 घंटे के भीतर अनिवार्य रूप से बदला जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में बार-बार ट्रांसफार्मर खराब होने की समस्या को उन्होंने अत्यधिक लोड का परिणाम बताया और वहाँ उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश दिए।उपभोक्ता सेवा और सुरक्षा पर जोर देते हुए जिलाधिकारी ने उपभोक्ताओं के साथ व्यवहार में सुधार लाने पर जोर देते हुए कहा कि उनके फोन समय पर रिसीव किए जाएं और उन्हें सही जानकारी दी जाए। जर्जर तारों, पुराने खंभों और खुले में लगे ट्रांसफार्मरों को लेकर भी उन्होंने सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी खतरनाक स्थानों पर तत्काल बैरिकेडिंग की जाए ताकि किसी भी प्रकार की जन या पशुहानि को रोका जा सके l जिलाधिकारी ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि “झटपट पोर्टल” पर आने वाले सभी उपभोक्ता आवेदनों का समय पर निस्तारण हो और किसी को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। विशेष रूप से, दिव्यांगों की शिकायतों का समाधान उनके घर जाकर करने के निर्देश दिए गए बैठक का मुख्य उद्देश्य पीडब्ल्यूडी और बिजली विभाग के कार्यों में सुधार लाना और जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना मुख्य उद्देश्य था उसका पालन करना सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी हिमांशु वर्मा सहित पी डब्लू डी व बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

10 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

10 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

10 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

10 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

10 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

11 hours ago