लापरवाही ढिलाई अथवा जवाबदेही से बचने की प्रवृत्ति बर्दाश्त नहीं की जाएगी- डीएम

ई ऑफिस कार्यालय के फाइलों का किया जाए निस्तारण-डीएम

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी दीपक मीणा पर्यटन भवन कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर ई ऑफिस फाइलों का निस्तारण करने का दिया निर्देश l अधिकारियों और कर्मचारीयों को स्पष्ट किया कि प्रशासनिक कार्य प्रणाली में अनुशासन, पारदर्शिता और संवेदनशीलता अत्यंत आवश्यक हैं l उन्होंने अधिकारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि, “हर अधिकारी कर्मचारी को अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, समयबद्धता और परिणामोन्मुखी दृष्टिकोण से करना होगा।”उन्होंने खास तौर पर आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्ता पूर्ण और समयबद्ध निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर शिकायत एक नागरिक की अपेक्षा और विश्वास का प्रतीक होती है, इसलिए इसे गंभीरता से लेना अत्यंत आवश्यक है।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालयों के पटल प्रभारियों से कहा कि समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करने और विभागीय कार्यों की नियमित समीक्षा करने पर बल दिया। उन्होंने चेताया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही, ढिलाई अथवा जवाबदेही से बचने की प्रवृत्ति बर्दाश्त नहीं की जाएगी अपने अपने पटलों के कार्यों को समय बध निस्तारित करें साथ ही, अधिकारियों को समस्याओं के स्थायी समाधान हेतु सक्रिय रूप से प्रयास करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रमुख रूप से एडीएम वित्त विनीत कुमार सिंह एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह मुख्य राजस्व अधिकारी हिमांशु वर्मा सिटी मजिस्ट्रेट उत्कर्ष श्रीवास्तव एसडीएम सदर दीपक गुप्ता एसडीएम चौरी चौरा कुंवर सचिन सिंह एसडीएम कैंपियरगंज सिद्धार्थ पाठक एसडीएम सहजनवा केसरी नंदन त्रिपाठी एसडीएम बांसगांव प्रदीप सिंह एसडीम गोला अमित जायसवाल एसडीएम खजनी राजेश सिंह एसीएम प्रथम प्रशांत वर्मा एसीएम द्वितीय राजू वर्मा अपर एसडीएम सदर आरती शाहू उप जिला अधिकारी सुदीप तिवारी डिप्टी कलेक्टर/तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिंह डिप्टी कलेक्टर/ तहसीलदार न्यायिक निशा श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कलेक्ट्रेट कर्मचारी मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

मऊ की बेटी डॉ. श्वेता राय को बिहार कृषि सम्मान से नवाजा गया

मोटे अनाजों के बीजों और औषधीय पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन में उत्कृष्ट योगदान के…

4 hours ago

सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प

महापुरुषों के आदर्शों पर चलकर ही मजबूत होगा एकता और भाईचारा : अर्जुन सिंह कपरवार…

4 hours ago

खुशबू पांडेय बनीं बीएसएस परशुराम सेना के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बीएसएस परशुराम सेना उत्तर प्रदेश ने संगठनात्मक विस्तार और सांस्कृतिक गतिविधियों…

4 hours ago

खेतों में जलभराव से धान की फसल डूबी, जलनिकासी को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

जाम पुलिया की सफाई रोकने पर महुआनी चौराहे पर चक्का जाम, सड़क पर उतरे ग्रामीण…

7 hours ago

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस का भावुक संदेश, प्रियंका, राहुल ने साझा की दादी से जुड़ी अनमोल यादें

इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर भावुक हुआ गांधी परिवार, सोनिया-प्रियंका ने दी श्रद्धांजलि; खड़गे…

8 hours ago

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान से सुरक्षा का भरोसा, सुबह पार्कों से स्कूलों तक मुस्तैद रही पुलिस

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों…

9 hours ago