पितरों की याद में वृद्धाश्रम पहुंचकर पुष्पा चतुर्वेदी ने किया बुजुर्गों का मान सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l पितृ पक्ष की चतुर्दशी, शुक्रवार को जिले के सियरासाथा स्थित वृद्धाश्रम पहुंच कर प्रभा देवी समूह की प्रबंध निदेशिका पुष्पा चतुर्वेदी ने बुजुर्गों का पांव पखारते हुए विविध प्रकार के फल, भोजन और मिठाई खिलाकर उनका हालचाल जाना।
श्रीमती चतुर्वेदी ने कहा कि आधुनिकता की चकाचौंध में लोग अपनों को घरों से दूर कर दे रहे हैंl ऐसे में अपने पूर्वजों को याद कर हम इस तरह की भी सेवा कर सकते हैं। इससे निश्चित ही उनकी आत्मा खुश होगी। वास्तव में पितृपक्ष का मकसद यही है कि लाचार और परेशान लोगों को अपने पूर्वजों की याद में किया गये कार्य का पुण्य पूर्वजों तक पहुंच सकता है।
वृद्धाश्रम के बुजुर्गों की सेवा के बाद पुष्पा चतुर्वेदी ने सभी से अपील की कि अपने घर का सदस्य मानते हुए बेहिचक कभी भी किसी प्रकार की समस्या को बताइएगा, आप के एक संदेश पर आप बेटी आप के बीच होगीl
अपनों से तिरस्कृत बुजुर्ग अपनत्व, प्यार सम्मान से अभिभूत सभी श्रीमती चतुर्वेदी को गले लगा कर भावुक मन से विदा करते हुए आशीष दियाl
इस अवसर पर प्रधानाचार्य शैलेश त्रिपाठी, राजेश कुमार पाण्डेय, सीएम रितेश त्रिपाठी, अनूप विश्वकर्मा, नेहा राय, सुजीत कुमार गौड़, आलोक पाण्डेय, अजय कुमार सहित वृद्धाश्रम कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

2 hours ago

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

6 hours ago

तीन साल बाद फिर गरमाया बागापार सहकारी समिति की जमीन का विवाद

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…

6 hours ago

गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम बनी चैंपियन जीता गोल्ड मेडल

74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…

7 hours ago

कलेक्ट्रेट सभागार में नशा तस्करी व अपराध नियंत्रण पर मंथन

एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…

7 hours ago

सेवानिवृत्ति समारोह में अनिरुद्ध प्रसाद की ईमानदार सेवाओं की हुई सराहना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सूचना विभाग, देवरिया के कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर…

7 hours ago