पूर्वांचल का ऐतिहासिक दो दिवसीय भरत मिलाप मेला हुआ संपन्न

दूल्हन की तरह सजा नगर, उमड़ी दर्शकों की अपार भीड़

मुंगराबादशाहपुर/जौनपुर (राष्ट्र की परम्परा)
पूर्वांचल का दो दिवसीय ऐतिहासिक भरत मिलाप मेला मंगलवार को सकुशल संपन्न हुआ। पहले दिन सोमवार को कुल सत्तरह चौकियों ने अद्भुत भक्तिमय झांकियां और भक्तिमय और देशभक्ति गीत पर प्रयागराज से आए हुए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर लोगों को आत्ममुग्ध कर दिया। दूसरे दिन गगनचुंबी गेटों की एलईडी लाइट व झालरों की सजावट देखने को देर रात तक लोगों की भारी भीड़ रही।
बतातें चलें कि मुंगराबादशाहपुर नगर में पूर्वांचल का ऐतिहासिक भरत मिलाप दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है जिसमें पहले दिन नगर के विभिन्न चाकी समितियों द्वारा एक से बढ़कर एक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लेते हैं रात्रि नौ बजे से चौकियों के निकलने का सिलसिला शुरू हुआ, जिसमें नव ज्योति क्लब चौकी द्वारा मां काली तांडव नृत्य को बड़ी ही मनोरम ढंग से प्रस्तुति की गई। मां काली का तांडव नृत्य देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। आजाद क्लब द्वारा कर चले हम फिदा जाने तन साथियों ,अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों….. पर खूब तालियां बटोरी, अमर ज्योति क्लब द्वारा राम द्वारा रावण का किया गया वध, भगवान श्री राम द्वारा अभिमानी रावण का वध किया। देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए। इसी तरह दर्जन भर से अधिक चौकी समितियों द्वारा प्रयागराज से आए हुए मांझे कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान विभिन्न चौकी प्रोत्साहन समितियों द्वारा चौकियों को ट्राफी प्रदान कर उत्साहवर्धन किया। वहीं दूसरे दिन मंगलवार को श्रीराम दल, हनुमान दल, लवकुश दल, भरत दल, शंकर दल, गणेश दल, राधाकृष्ण दल, लक्ष्मण दल व महाकाल दल द्वारा एलईडी लाइट से गगनचुंबी गेट और एलईडी झालरों की आकर्षक सजावट देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ देर रात तक जुटी रही क्या बच्चे क्या बड़े सभी मेले के इस पल को अपने कैमरे में कैद रहे थे और वहीं महिलाएं सेल्फी लेते हुए दिखाई दे रही थीं। एक तरफ मेले में नगरवासियों द्वारा पूरी सावधानी बरती गई वहीं पुलिस प्रशासन मेले में दो पहिया वाहनों को रोक लगाने में नाकाम साबित हुई। जिससे मेले में आए क्षेत्रवासियों को आने जाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और पुलिस प्रशासन मेले में कहीं चाय पीते हुए दिखाई दिए तो कहीं कुर्सी पर आराम फरमा रहे थे। जबकि बार बार दलों के द्वारा आग्रह किया गया कि मेले में दो पहिया वाहनों को पुलिस प्रशासन द्वारा रोक लगाई जाए लेकिन प्रशासन अपनी जिम्मेदारियों को लेकर पूरी तरह लापरवाव दिखाई दी। नगरवासियों की सावधान और कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था से ऐतिहासिक मेला सकुशल संपन्न हुआ। इस अवसर पर इस अवसर परसिटी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज के डायरेक्टर आलोक कुमार गुप्ता, वरिष्ठ समाजसेवी इंजीनियर उमाशंकर गुप्ता,
राजेश गुप्ता, संतोष मिश्रा, सौरभ जायसवाल, गुड्डू मिश्रा, राजीव केशरी, राजीव कुमार गुप्ता, अनिल कुमार (काका) संदीप कसेरा, मनोज गुप्ता, रंजीत गुप्ता, जगदम्बा जायसवाल, विश्वम्भर दुबे, आलोक गुप्ता, गणेश गुप्ता, आकाश गुप्ता, राहुल गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, सुरेश सोनी पूर्व चेयरमैन कपिलमुनि गुप्ता, पालिकाध्यक्ष शिवगोविंद साहू, राजकुमार नेता सहित सैकड़ों सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

पुस्तकालय सेवाओं को आधुनिक बनाने के लिए एनएटीएस के तहत प्रशिक्षु चयन प्रस्ताव मंजूर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में केन्द्रीय ग्रंथालय एवं विभागीय पुस्तकालयों को…

11 minutes ago

डीडीयू शोध पात्रता परीक्षा आज से शुरू

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा (RET) 27 मार्च…

34 minutes ago

सभी भारतवासी गौ माता कि रक्षा के लिए आगे आये-धरम दास

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)आपको बता दें कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष…

38 minutes ago

गोरखपुर में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य प्रशासन सतर्क

डीएम की अपील—अफवाहों से बचें; तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचकर कर रहा स्टॉक चेक गोरखपुर(राष्ट्र…

42 minutes ago

वनवास की मर्यादा और अहिल्या उद्धार से गूंजा श्रीराम कथा का भावपूर्ण मंच

सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पथरा बाजार क्षेत्र के गौरी पाठक गांव में चल…

51 minutes ago

पर्पल डे पर मिर्गी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में पर्पल डे के अवसर पर मिर्गी (Epilepsy) के प्रति जागरूकता…

1 hour ago