पुणे विद्यार्थी गृह विद्या भवन विद्यालय को जिला स्तरीय टप्पा क्रमांक – २ अभियान के तहत प्रथम क्रमांक

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। घाटकोपर पूर्व के पुणे विद्यार्थी गृह विद्या भवन स्कूल संस्था को महाराष्ट्र सरकार की ओर से आयोजित भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर आदर्श स्कूल योजना के अंतर्गत “मुख्यमंत्री मेरा विद्यालय, सुंदर विद्यालय” मुंबई उपनगरीय जिला स्तर पर चरण-2 अभियान के अंतर्गत प्रथम क्रमांक मिला है। प्रथम क्रमांक पाने वाले विद्याभवन हाई स्कूल एवं जूनियर कॉलेज को ११ लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की गई। इस अवसर पर शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे के शिवसेना विभाग प्रमुख सुरेश पाटील के मार्गदर्शन एवं ईशान्य मुंबई घाटकोपर पूर्व की ओर से स्कूल के अध्यक्ष राजेंद्र बोराडे एवं सभी संचालकगण एवं कर्मचारियों का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उपविभाग प्रमुख चंद्रपाल चंदेलिया, विधानसभा संगठक अशोक वांडेकर, विधानसभा निरीक्षक भूषण चव्हाण, शिव आरोग्य सेना के प्रकाश वाणी, शिक्षकेतर सेना के प्रदेश सचिव सचिन भांगे, शाखा प्रमुख विशाल चावक, महेश पोद्दार, प्रसाद कामटेकर, चंद्रकात हल्दनकर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Karan Pandey

Recent Posts

मऊ में चाणक्य अकादमी का कराटे में दमदार प्रदर्शन! 8 पदक जीतकर हासिल किया चौथा स्थान, खिलाड़ियों ने बढ़ाया विद्यालय का मान

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। खेल के मैदान में प्रतिभा, अनुशासन और मेहनत का दम दिखाते…

2 hours ago

मंदिरों, शिवालयों और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की विशेष सतर्कता

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस…

3 hours ago

पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन में परेड की ली सलामी, पुलिसकर्मियों को कराया ड्रिल

शारीरिक और मानसिक फिटनेस पर दिया जोर, क्वार्टर गार्द, एमटी शाखा, डॉग स्क्वॉयड और यूपी-112…

3 hours ago

आज के दिन जन्मीं सिनेमा की खूबसूरत अदाकाराएं, साहित्य के महान रचनाकार और राजनीति के दिग्गज

इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं कई ऐसी शख्सियतें, जिनकी प्रतिभा और योगदान ने देश…

4 hours ago

मंगल की कक्षा में पहुंचा था मैरिनर-9, जानिए आज के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

कहीं बना गणराज्य, कहीं बदली दुनिया की तस्वीर, तो कहीं प्राकृतिक आपदा ने मचाई तबाही;…

4 hours ago

शुक्रवार को इन राशियों के चमकेंगे भाग्य, धन और करियर में सकते हैं नए अवसर

आज का पंचांग : 13 नवंबर 2026, शुक्रवार कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और…

4 hours ago