प्रशिक्षण कार्यों की गुणवत्ता की वृद्धि का बेहतर माध्यम होता है-अमरेश सिंह बबलू

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। विकास खण्ड सलेमपुर के सभागार मे आयोजित राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना अन्तर्गत, ग्राम प्रधानों,सचिवो एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत के लिए आयोजित एकदिवसीय प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए ,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरेश सिंह बबलू ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यों की गुणवत्ता की वृद्धि का बेहतर माध्यम होता है। प्रशिक्षण पश्चात ग्राम प्रधान अपने ग्राम पंचायत में सतत विकास के नौ लक्ष्यों पर काम करके अपने ग्राम पंचायत को विकास की ओर अग्रसर कर सकेंगे। डीपीआरसी कुशीनगर के प्रबंधक बृजेश नाथ त्रिपाठी ने कहा कि ग्राम प्रधानों द्वारा कराए गए कार्यों को मापने के लिए ग्राम पंचायत विकास सूचकांक सरकार का एक माध्यम है, जिसके माध्यम से सरकार ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों की समीक्षा भी कर सकती है और ग्राम पंचायत को उन्हें कार्यों के आधार पर पुरस्कृत भी करती है।
इसी निमित्त या प्रशिक्षण आयोजित किया गया है जिसमें ग्राम प्रधानों को पीडीआई पोर्टल पर किन-किन सूचनाओं को अपलोड करना है इसके संदर्भ में विस्तार से जानकारी प्रदान की जाएगी।
प्रशिक्षक अजीत तिवारी ने सतत विकास के नौ लक्ष्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतें अपने द्वारा ली गई थिमो पर अगर बेहतर तरीके से काम करें तो, निश्चित रूप में आने वाले समय में वह अपने गांव को एक विकसित तथा आदर्श ग्राम पंचायत बना सकेंगे।
प्रशिक्षक रविशंकर मिश्रा ने पीडीआई पोर्टल के संदर्भ में उपस्थित ग्राम प्रधानों को जानकारी प्रदान किया। वरिष्ठ प्रशिक्षक आशुतोष दुबे ने ग्राम पंचायत विकास योजना के संदर्भ में जानकारी देते हुए कहा कि यदि पांचो चरणों से होकर के कार्य योजना का निर्माण होता है तो, निश्चित रूप में एक बेहतर कार्य योजना का निर्माण होगा और सब की भागीदारी सुनिश्चित की जा सकती है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान कृष्णमुरारी पाण्डेय, आशिक खान,नन्दलाल चौहान, मनीष यादव, राजू पाण्डेय,अमरनाथ मिश्र, पंकज यादव, रामप्यारे यादव आदि लोगों उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

मऊ में चाणक्य अकादमी का कराटे में दमदार प्रदर्शन! 8 पदक जीतकर हासिल किया चौथा स्थान, खिलाड़ियों ने बढ़ाया विद्यालय का मान

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। खेल के मैदान में प्रतिभा, अनुशासन और मेहनत का दम दिखाते…

2 hours ago

मंदिरों, शिवालयों और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की विशेष सतर्कता

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस…

3 hours ago

पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन में परेड की ली सलामी, पुलिसकर्मियों को कराया ड्रिल

शारीरिक और मानसिक फिटनेस पर दिया जोर, क्वार्टर गार्द, एमटी शाखा, डॉग स्क्वॉयड और यूपी-112…

3 hours ago

आज के दिन जन्मीं सिनेमा की खूबसूरत अदाकाराएं, साहित्य के महान रचनाकार और राजनीति के दिग्गज

इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं कई ऐसी शख्सियतें, जिनकी प्रतिभा और योगदान ने देश…

4 hours ago

मंगल की कक्षा में पहुंचा था मैरिनर-9, जानिए आज के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

कहीं बना गणराज्य, कहीं बदली दुनिया की तस्वीर, तो कहीं प्राकृतिक आपदा ने मचाई तबाही;…

4 hours ago

शुक्रवार को इन राशियों के चमकेंगे भाग्य, धन और करियर में सकते हैं नए अवसर

आज का पंचांग : 13 नवंबर 2026, शुक्रवार कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और…

4 hours ago