भुखमरी की कगार पर पहुंचा लिपिक का परिवार

आखिर खो सकता है धीरज का धीरज हो सकती है अप्रिय घटना

सीतापुर (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पालिका परिषद बिसवां में कार्यरत लिपिक धीरज कुमार ने जिलाधिकारी सीतापुर को एक प्रार्थना पत्र देकर अपने वेतन की बहाली की अपील की है। धीरज कुमार ने अपनी शिकायत में बताया है कि नगर पालिका परिषद बिसवां के अधिशासी अधिकारी द्वारा जारी किए गए पत्रांक संख्या 424/सी/नगर पालिका परिषद बिसवां/2024-25, 26 नवंबर 2024 में उनका वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया गया था। इसके चलते वे विवश होकर उच्च न्यायालय इलाहाबाद की लखनऊ खंडपीठ में रिट याचिका संख्या 2068/2025 दायर करने के लिए मजबूर हुए। उच्च न्यायालय ने 19 फरवरी 2025 को इस मामले में आदेश पारित किया, जिसकी सत्यापित प्रति धीरज कुमार ने 24 फरवरी 2025 को अधिशासी अधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत की थी। हालांकि, उच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित समयसीमा बीत जाने के बावजूद उनका वेतन एरियर का भुगतान नहीं किया गया, इस बेवजह देरी के चलते धीरज कुमार ने नगर पालिका परिषद कार्यालय में एक रिमाइंडर भी दिया, लेकिन इसके बावजूद भी कोई समाधान नहीं निकला।
अकारण लंबे समय से वेतन न दिये जाने के कारण धीरज कुमार का परिवार आर्थिक संकट में आ गया है। नवंबर 2024 से मार्च 2025 तक के 5 महीने के वेतन का भुगतान न किया जाने के कारण उनके परिवार के सामने भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है, इसके अलावा, धनाभाव के कारण उनके बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है ।ऐसे में धीरज कुमार की यह गुहार ना केवल उनके व्यक्तिगत संकट का मामला है, बल्कि यह सरकारी तंत्र की रस्साकशी और नियमों के पालन की भी गहन समस्या को उजागर करता है। ऐसे में क्या सरकार और जिम्मेदार अधिकारियों से उम्मीद की जा सकती है कि वे इस मामले में त्वरित कार्रवाई करेंगे और धीरज कुमार को उनके हक का वेतन दिलाने के लिए उचित कदम उठाएंगे। यह तो आने वाला समय ही बतायेगा।
इस मामले में अधिशासी अधिकारी नीलम चौधरी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष ने उनका वेतन रोका है आप उनसे बात करले।
जब पालिका अध्यक्ष पुष्पू जायसवाल से इस सम्बन्ध में बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन उठा कर ऑनलाइन मीटिंग में होने की बात कही और दस मिनट के बाद बात होगी लेकिन करीब दो घंटे बीत जाने के बाद पालिका अध्यक्ष पुष्पू जायसवाल को कई बार फोन मिलाया गया परंतु उन्होंने फोन नहीं उठाया।

Karan Pandey

Recent Posts

सुस्त विभागों पर योगी सरकार सख्त, बजट खर्च की रफ्तार बढ़ाने के लिए तय हुई नई डेडलाइन

यूपी बजट पर सीएम योगी की सख्ती: अगले दो माह में 70% वित्तीय स्वीकृतियां, 60%…

22 minutes ago

तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, रात में बदला फैसला; हड़ताल स्थगित, अब इन मुद्दों पर होगी बातचीत

बैंक हड़ताल पर बड़ा अपडेट: 28 से 30 सितंबर का आंदोलन स्थगित, IBA-UFBU बैठक में…

51 minutes ago

28-30 सितंबर बैंक हड़ताल: पांच-दिवसीय बैंकिंग की मांग पर सरकार और यूनियनों में टकराव

भारतीय बैंकिंग के सामने बड़ा सवाल: काम का बढ़ता बोझ या कर्मचारियों की घटती ताकत?…

4 hours ago

72 घंटे से बिजली गुल, जिले में हाहाकार

मेंहदावल विधायक ने चीफ इंजीनियर को आपूर्ति बहाल करने की दी हिदायत संत कबीर नगर…

4 hours ago

देवरिया में डीएलएड परीक्षा पर कड़ी नजर, 95 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

डीएलएड परीक्षा में नहीं चला नकल का खेल, 6,538 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा सीसी टीवी…

4 hours ago

अभिजीत दीपके के फैसलों के पीछे कौन? CJP में पर्दे के पीछे की रणनीति का खुलासा, सामने आया ‘मेंटोर’ का नाम

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक…

4 hours ago