सरस्वती संस्कार केंद्र पर आचार्य अभ्यास वर्ग का हुआ समापन

भोपाल(राष्ट्र की परम्परा)
शारदा विहार द्वारा संचालित सरस्वती संस्कार केंद्र भोपाल मध्यप्रदेश में आचार्य अभ्यास वर्ग का सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि, मुकेश चंद्रवंशी (संस्कार केंद्र प्रमुख ) द्वारा, गीत एवं कहानी किस प्रकार से भैया बहनों को सुनाना है, साथ ही अपने केंद्र को किस प्रकार से आदर्श केंद्र बना सकते हैं, एक आदर्श केंद्र की क्या क्या विशेषताएं होती हैं इस विषय पर चर्चा किया गया। मीडिया प्रभारी जया अग्रवाल ने बताया कि, शारदा विहार द्वारा संचालित 40 सरस्वती संस्कार केंद्रों के आचार्य/ दीदियों का आचार्य अभ्यास वर्ग प्रारम्भ हुआ।इस आचार्य अभ्यास वर्ग के प्रथम एवं उद्घाटन सत्र में सुधीर दाते द्वारा, सचिव शारदा विहार जन कल्याण समिति का ग्राम विकास एवं पर्यावरण विषय पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि सभी संस्कार केंद्रों पर इस सत्र में पांच-पांच पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण कर सकते है। साथ ही प्लास्टिक का उपयोग को समाप्त करने हेतु हम सभी लोगो संकल्प लेना चाहिए, ताकि पर्यावरण को सुरक्षित किया जा सके।इस दौरान सुधीर दाते सचिव, राजेश तिवारी प्रबंधक शारदा विहार एवं मुकेश चंद्रवंशी संस्कार केंद्र प्रभारी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

कपड़े महंगे हों या सस्ते, ये 4 गलतियां बिगाड़ सकती हैं आपका पूरा लुक; जानें स्मार्ट फैशन टिप्स

गलत नेकलाइन से लेकर कपड़ों के रंग तक, महिलाएं न करें ये 4 फैशन मिस्टेक्स;…

1 hour ago

दीपावली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 300 किलो खोया नष्ट

मिठाई दुकानों से लिए गए नमूने, साफ-सफाई में कमी मिलने पर तीन प्रतिष्ठानों को नोटिस…

1 hour ago

सर्दियों में पेट की चर्बी से हैं परेशान?

घर पर करें ये 5 एक्सरसाइज, फिटनेस बनाए रखने में मिलेगी मदद लेखक: अमरेश रावत…

1 hour ago

Game of Thrones के ‘जेमी लैनिस्टर’ पर युद्ध का खौफ!

कीव में मिसाइल हमलों के डर से मेट्रो स्टेशन पर गुजारी रात कीव में हवाई…

2 hours ago

अहंकार में डूबा रावण नहीं जानता था यह रहस्य, मनुष्य रूप में स्वयं काल बनकर आएँगे श्रीराम!

जब रावण के अत्याचारों से कराह उठी धरती, तब भगवान श्रीराम ने लिया अवतार का…

2 hours ago