Categories: Uncategorized

नहरों में पानी की कमी से फसलें सूखने की कगार पर, किसान परेशान

उतरौला/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) क्षेत्र के अधिकतर गाँव के किसान असिंचित एरिया होने के कारण नहर के भरोसे खेती करते हैं। इस समय नहरों में पानी न होने से उनकी खेती सिचाई नहीं हो पा रही है। गेहूं, चना, मटर, मसूर, लाही, सरसों, आलू आदि फसलों को वर्तमान में पानी की बेहद जरूरत है।जिसको लेकर नहर में पानी आने का इंतजार किसान कर रहे हैं। किसान अंबिका, राज मोहम्मद, सोम‌ई, बीपत राम, अब्दुल कादिर, मोहम्मद नजीर, एहसानुल्लाह, मुर्तजा, हसन मोहम्मद आदि किसानों का कहना है कि साधन संपन्न किसान अपने निजी पंपिंग सेटों से सिचाई कर लेते हैं वहीं छोटे किसान पानी के लिए महंगे संसाधनों के प्रयोग करने में हिचकिचाते है सैकड़ों किसान नहर के भरोसे खेती करते हैं नहर में पानी न आने के कारण जो किसान गेहूं की बुआई कर चुके हैं फसलें उगी हैं उन्हें अब सिचाई की जरूरत है लेकिन पानी न मिलने के कारण फसलें बर्बाद हो रही है किसानों का आरोप है कि सिचाई विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मनमानी करते हैं जब पानी की आवश्यकता रहती है तो नहर सूखा रहता है और जब आवश्यकता नहीं होती है तब नहर में पानी छोड़ा जाता है ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से नहर में पानी छोड़ने का अनुरोध किया है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 days ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

4 days ago