बाढ़ पीड़ितों का दर्द कम करने के लिए जनप्रतिनिधियों व स्वयं सेवी संस्थाओं ने बढ़ाया हाथ

युवा समाजसेवी रब्बू सिद्दीकी के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं की टीम ने मोहल्ला आर्य नगर काशीराम कालोनी के बाढ़ पीड़ित बाशिंदों को वितरित किया लंच पैकेट

उतरौला(बलरामपुर)(राष्ट्र की परम्परा) बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के पीड़ितों का दर्द कम करने के लिए जनप्रतिनिधियों व स्वयं सेवी संस्थाएं आगे आईं हैं।जो बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री लंच पैकेट वितरित कर लोगों की मदद कर रहे हैं।
विधायक‌ राम प्रताप वर्मा ने बाढ़ प्रभावित गांव बांक भवानी,भवानी जोत,बांक डीह,प्रताप डीह,आजाद नगर,बांक बाजार,लोक‌ई डीह समेत दर्जनों गावों में लंच पैकेट व बाढ़ राहत सामग्री वितरित किया। कस्बे के युवा समाजसेवी रब्बू सिद्दीकी के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं की टीम रविवार को मोहल्ला आर्य नगर काशीराम कालोनी के बाढ़ पीड़ित बाशिंदों को लंच पैकेट वितरित किया।पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनूप चंद गुप्ता ने नगर क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों को लंच पैकेट वितरण किया। खंड विकास अधिकारी सुमित सिंह व ग्राम विकास अधिकारी उतरौला के नेतृत्व में 2000 से अधिक लोगों को पूड़ी,सब्जी, लंच पैकेट पानी बोतल वितरण करते आ रहे हैं।साजिदा हास्पिटल प्रबंधक व समाजसेवी डा0 एहसान खां के द्वारा रसूलाबाद,मोहम्मद पुर ग्रिंट,बौड़िहार ,सेखुइया,डुड़िहिया,महुवा बाजार,मलमलिया, डोड़ाडीह आदि गांवों के लगभग 600 बाढ़ पीड़ित,परिवारों को राहत सामग्री वितरित की ग‌ई। चौकी प्रभारी कस्बा उतरौला गुरूसेन सिंह के द्वारा ग्राम जनुका में बाढ़ पीड़ित परिवारों को लंच पैकेट,फल,पीने का पानी बोतल तथा दैनिक प्रयोग में लाई जाने वाली वस्तुएं आदि का वितरण किया गया।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

3 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

5 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

8 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

8 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

8 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

8 hours ago