आपदा राहत मे आए है बाढ़ पीड़ितों की मदद करे- प्रदेश अध्यक्ष

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश काँग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी पूर्व सांसद एवं प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दूबे पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश शासन के प्रथम जनपद आगमन पर काँग्रेस नेता विनय एवं दीपक त्रिवेदी के सँयुक्त नेतृत्व मे काँग्रेसजनो ने बहराइच सीमा घाघरा घाट पर जोरदार तरीके से स्वागत किया। इस अवसर पर काँग्रेस अध्यक्ष ने काँग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियोँ से कहा कि वे आपदा राहत मे आए है इसलिए माला फूल स्वागत से दूर रहकर मानवीय सँवेदना के तहत बाढ व कटान पीडितो के बीच चलकर आपदा प्रबंधन व राहत कार्य मे शामिल हों। फिर भी कुछ पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अपने भावनाओं को काबू न पाने की वजह से न चहते हुए भी नेताद्वय को फूल मालाओ से स्वागत किया।तत्पश्चात रास्ते में ब्लाक अध्यक्ष नवाबगँज रामदीन गौतम बलहा के अध्यक्ष एहसान वारिस जरवल के अध्यक्ष रियाजुद्दीन नगर अध्यक्ष जरवल शादाब पहलवान,ब्लाक अध्यक्ष कैसरगँज रमेश सिँह लाल नगर अध्यक्ष सूफियान,फखरपुर के अध्यक्ष आनँद अवस्थी, आदि ने अपने दल बल के साथ जोरदार स्वागत किया। प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष व प्रांतीय अध्यक्ष ने गाँधीनगर मँझारा तौकली व घूरदेवी, बौण्डी आदि स्धानो पर बाढ व कटान पीडितो से मिलकर बेघर हुए लोगों की सूची तैयार की तथा दीपक त्रिवेदी के सँयोजकत्व मे राहत सामग्री वितरित किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी पूर्व सांसद एवं प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दूबे पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश शासन ने बाढ व कटान पीडितो की समस्याओं को लेकर सडक से लेकर संसद तक आवाज उठाने का ऐलान किया। उन्होने बाढ आपदा राहत कार्य में की जा रही शासन व प्रशासन द्वारा कोताही व अनियमितताओ को आडे हाथो लेते हुए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियोँ से लामबंद होकर युद्धस्तर पर जुटने का आह्वान किया। इस अवसर पर राम नरेश यादव,जूही रजा एडवोकेट शहर अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल,फरीद अहमद,रवि श्रीवास्तव,इन्द्र कुमार यादव,अवधराज पासवान सहित कई लोग उपस्थिति रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

जलते पुतले, बढ़ते रावण: दशहरे का बदलता अर्थ

पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…

8 minutes ago

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

5 hours ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

5 hours ago