जनता की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए: जिलाधिकारी

98 मामले आये, छ: का हुआ मौके पर निस्तारण

बलिया( राष्ट्र की परम्परा)। प्रत्येक माह की भांति इस बार भी माह के प्रथम सप्ताह के प्रथम शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने तहसील सिकंदरपुर में समाधान दिवस पर जनता की समस्याएं सुनी । उनके सामने भूमि विवाद,बिजली, पानी, सफाई, चिकित्सा और सुरक्षा से संबंधित मामले आए। जिसे उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित कर जल्द से जल्द सभी मामलों का निस्तारण किये जाने का निर्देश दिया । उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी मामले का निस्तारण करते समय दोनों पक्षों की बातें अवश्य सुन ली जाए । भूमि और राजस्व के मामले में उन्होंने कहा कि पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर जाकर मौका मुआयना करके ही मामले का निस्तारण करें। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए और उसे जल्द से जल्द निस्तारित किया जाए। सबसे ज्यादा आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर में वोटर लिस्ट के मामले आए किसी ने कहा कि मेरा नाम काट दिया गया है किसी ने कहा मेरा नाम वार्ड से हटा दिया गया है आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर के जितेश कुमार वर्मा के द्वारा सोलर लाइट और स्ट्रीट लाइट के बारे में किया गया जिला अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने आदर्श नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सीमा राय को तत्काल ठीक कराने का आदेश दिया गया किसी भी व्यक्ति को बेवजह परेशान न किया जाए। समाधान दिवस सिकंदरपुर में जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल, उप जिलाधिकारी अखिलेश यादव, तहसीलदार शैलेंद्र चौधरी के अतिरिक्त सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

5 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

5 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

5 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

6 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

7 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

7 hours ago