Categories: Uncategorized

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्य द्वारा किया गया जनसुनवाई

माननीय महिला आयोग ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया

मऊ (राष्ट्र की परम्परा ) उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, सदस्य श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में महिला उत्पीडन की रोकथाम एवं पीडित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने तथा आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि से पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में गुरुवार को जनसुनवाई की गई।
महिला सदस्य द्वारा जनसुनवाई के दौरान कहा गया कि महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों का निस्तारण त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से संबंधित अधिकारी करें।
इसके अलावा उन्होंने संबंधित विभागों की जानकारी लेते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से कमजोर वर्ग के पात्र लाभार्थियों को लाभ अवश्य दिलाए, योजनाओं से जुड़े संबंधित अधिकारी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
जनसुनवाई के दौरान कुल 29 महिलाओं द्वारा शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया। माननीय सदस्य द्वारा प्राप्त शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण हेतु पीड़िता से समन्वय स्थापित करते हुए मामले का त्वरित निस्तारण करें।
जनसुनवाई के दौरान नगर मजिस्ट्रेट विजेंद्र कुमार, जिला प्रोवेशन अधिकारी डॉक्टर श्वेता त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम विभाग, जिला बेसिक शिक्षा विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग सहित महिला कल्याण की सदस्य एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
तत्पश्चात जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया। जिला कारागार में निरीक्षण के दौरान बंदी महिलाओं को सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाओं तथा भोजन मेनू के अनुसार देने को कहीं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया में किसान दिवस: योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के समाधान पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…

2 hours ago

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

2 hours ago

किसान दिवस: सहफसली खेती और डिजिटल कृषि योजनाओं पर प्रशासन का फोकस

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…

3 hours ago

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

3 hours ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

3 hours ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

4 hours ago