Categories: Uncategorized

राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने की जन सुनवाई

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने जिले में महिला उत्पीड़न की रोकथाम और पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए खलीलाबाद तहसील सभागार में महिला जनसुनवाई की और 17 प्रकरणों की सुनवाई की, जिसमें उन्होंने संबंधित अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई की जानकारी ली और पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके अलावा जनक नंदिनी ने राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय और आईटीआई कॉलेज चकदही का निरीक्षण किया और विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं और पठन-पाठन की गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बघौली का भी निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
श्रीमती नंदिनी ने आगनवाड़ी केंद्र उतरावल पर बच्चों का अन्न प्राशन और गर्भवती महिलाओं का गोदभराई कार्यक्रम में भी भाग लिया। उन्होंने जिला कारागार संत कबीर नगर में महिला बंदीगृह का निरीक्षण किया और महिला बंदियों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

rkpshomnath

Recent Posts

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

6 hours ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

6 hours ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

6 hours ago

पटना जंक्शन पर घंटों चला सघन तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे को खंगाला

बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…

6 hours ago

शोर मचाता रहा दुकानदार, तेज रफ्तार बाइक से निकल गए दो बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी

जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…

6 hours ago

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने तय किया नया लक्ष्य

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…

7 hours ago