Categories: Uncategorized

मरीजों की सेवा में लगाए गए एम्बुलेंस निजी सेवा में जुटे

सीएचसी पर मौजूद एम्बुलेंस हर रोज दूर दराज से आई महिलाओं की फर्जी आईडी लेकर सवारी ढोने में लगा

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। रतनपुर सीएचसी पर 102 नंबर की दो तथा 108 नंबर की एक एंबुलेंस जरूरत मंदों की सेवा के लिए लगाया गया है, परंतु इसका उपयोग मरीजों की मदद के बजाय, आशा कार्यकर्ताओं या उनके साथ आई महिलाओं के मोबाइल से आईडी लेकर बेवजह दौड़ाने में किया जा रहा है। प्राप्त समाचार के अनुसार दो एम्बुलेंस सीएचसी के बजाय ब्लाक चौराहे पर खड़ी रहती है और वहीं से फर्जी आईडी लेकर एम्बुलेंस को बिना जरूरत दौड़ाया जाता है। इसके पीछे चालक और परिचालक की कमीशनखोरी का बड़ा खेल बताया जा रहा है।
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि मरीजों को एम्बुलेंस सेवा का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा, बल्कि एंबुलेंस निजी फायदे के लिए चलाया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की 102 एंबुलेंस सेवा का दुरुपयोग गंभीर चिंता का विषय है। समय रहते अगर कार्यवाही नहीं हुई तो सरकार को भारी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ सकता है। जनता व मरीजों की सुविधा के लिए बनी यह सेवा भ्रष्टाचार का शिकार हो रही है। और मामले में कार्यवाही के बजाय स्वास्थ्य महकमा चुप्पी साधे तमाशबीन बना हुआ है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

23 hours ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

23 hours ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

23 hours ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago