आपदा प्रबंधन के संबंध में जन जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के समस्त प्राथमिक माध्यमिक एवं डिग्री कॉलेज के एक-एक शिक्षकों का आपदा प्रबंधन के संबंध में जन जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ ।
भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अधिसूचित विभिन्न आपदाओं से बचाए हेतु जन जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ l शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया गया। प्रत्येक प्रशिक्षणआर्थी को आपदा प्रबंधन सूचना किट व आई.ई.सी .मटेरियल वितरित किया गया जिसमें विभिन्न आपदाओं जैसे भूकंप, बाढ़ ,लू , सर्प दंश एवं आकाशीय बिजली आदि में क्या करें क्या ना करें के पंपलेट एवं सी.डी .में विभिन्न आपदाओं से संबंधित शॉर्ट वीडियो भी हैं ।
इसी क्रम में शुक्रवार को जनपद के समस्त महाविद्यालयों से आए हुए शिक्षकों का प्रशिक्षण आरंभ हुआ। प्रशिक्षण कार्य एन.डी.आर.एफ .गोरखपुर गोपी गुप्ता की टीम द्वारा प्रस्तुतीकरण के माध्यम से किया गया, जिसमें प्राथमिक चिकित्सा का डेमो के माध्यम से किया गया एवं किसी भी आपदा के दौरान अपने आसपास उपलब्ध संसाधनों से स्ट्रेचर,लाइफ जैकेट आदि बनाने का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए आपदा विशेषज्ञ पंकज कुमार द्वारा यह बताया गया कि प्रत्येक शिक्षक जो प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं एक प्रशिक्षक के रूप में अपने विद्यालय के छात्र-छात्राओं अन्य शिक्षकों तथा अभिभावकों व समाज को विभिन्न आपदाओं के प्रति जागरूक करने का कार्य करेंगे सभी प्रशिक्षण आर्थियो को दामिनी ऐप डाउनलोड करने की सलाह दिया गया तथा साथ ही साथ डिग्री कॉलेज के एनसीसी एवं एनएसएस विंग के माध्यम से भी आपदा प्रबंधन के संबंध में जन जागरूकता अभियान चलाने हेतु सलाह दिया गया ।
समापन उदबोधन में अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय द्वारा आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम को अपने महाविद्यालय में वृहद रूप से चलाएं जाने हेतु सलाह दी गई समस्त शिक्षकों को धन्यवाद दिया गया तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम में रंजन पांडेय, विकास कुशवाहा, कुमारी शिखा एवं शैलेश कुमार सिंह का विशेष सहयोग रहा l

rkpnews@desk

Recent Posts

गैस एजेंसियों पर भीड़ के बीच डीएम का औचक निरीक्षण, बोले- जनपद में गैस की कोई कमी नहीं

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के बीच देशभर…

6 hours ago

लखनऊ में फायरिंग मामले में रोहित पटेल का शस्त्र लाइसेंस निरस्त

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सरकार बनाम रोहित पटेल मुकदमे…

7 hours ago

कम खर्च में पशुओं का इलाज और टीकाकरण, पशुपालकों को मिल रही राहत

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर क्षेत्र के पशुपालकों के लिए राहत भरी खबर है। स्थानीय…

7 hours ago

आईईटी में इंजीनियर्स प्रीमियर लीग सीज़न-02 का भव्य शुभारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

7 hours ago

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, एक गंभीर घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)सहतवार–रेवती मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

11 hours ago

कटहल नाला से हट रहा अतिक्रमण, प्रशासन की चेतावनी के बाद 8 लोगों ने स्वयं हटाया कब्जा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में कटहल नाला के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन ने…

11 hours ago