अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ’’मेरे अधिकार’’/’’अनंता’’ विषय पर जन जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

  देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।  वन स्टाप सेन्टर के प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर ’’मेरे अधिकार’’/’’अनंता’’ विषय पर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूपेन्द्र सिंह जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी  रहे तथा विशिष्ट अतिथि राजेश सिंह रहे।
          कार्यक्रम में अनिल कुमार सोनकर जिला प्रोबेशन अधिकारी, देवरिया के द्वारा अतिथीगण का स्वागत करते हुयें विभाग की विभिन्न योजनाओ के बारे में दिया गया। तथा महिला अधिकारो के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। जिलाध्यक्ष द्वारा अपने सम्बोधन में सरकार की उपलब्धियो को बताते हुये यह बताया गया है कि वर्तमान सरकार में आज महिलाये अपने अधिकार एवं सम्मान के साथ बेहतर जीवन एवं सुरक्षित हैं। सरकार की अधिकत्तर योजनाये महिलाओ के लिये संचालित किये जाते है। आज महिला आत्मनिर्भर व स्वालम्बी जीवन जी रही है। सरकार महिलाओ की सुरक्षा हेतु अनेक कार्यक्रम मिशन शक्ति पेज-4.0, बालिका सुरक्षा अभियान एवं वन स्टाप सेन्टर जैसे अनेक कार्य किये जा रहे है। राजेश सिह के द्वारा महिला अधिकार कानून महिलाओ की सुरक्षा एवं बहुत सारे कौशल विकास सम्बन्धी रोजगार परत योजनाओ के बारे में जानकारी दिया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुये जय प्रकाश तिवारी संरक्षण अधिकारी के द्वारा आज का विषय ’’मेरे अधिकार’’/’’मेगा इवेन्ट अनंता’’ के माध्यम से समाज मे बदलाव हेतु प्रयासरत महिलाओ जैसे नवाचारो, तकनीक, शिक्षा, कौशल विकास आदि का प्रयोग कर समाज या अपने जीवन में बदलाव लाने वाली महिलाओ/उघमी समाजसेवी अथवा समाज के प्रति संघर्ष कर जीवन यापन कर रही महिलाओ के प्रेरक कहानियो के बारे मे बताया गया।
          जय प्रकाश तिवारी के द्वारा महिलाओ के लैगिक समानता अधिकारों महिला संरक्षण कानूनो के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दिया गया। वनस्टाप सेन्टर की प्रभारी  मीनू जायसवाल के द्वारा माननीय अध्यक्ष महोदय को बुके देकर सम्मानित करते हुये वन स्टाप सेन्टर के कार्यो के बारे मे अवगत कराया गया। वन स्टाप सेन्टर पुलिस चैकी प्रभारी  सरोजनी द्वारा महिलाओ के सुरक्षा सम्बन्धी बातो की जानकारी दी गयी।
          कार्यक्रम मेे मुख्य रूप से  नीतू सिंह सोशल आडिट समन्यवक, डा0 राजीव गुप्ता, संस्था डी0पी0एम0आई0 पैरामेडिकल संस्था,  अनिता मिश्र,  सुमन पाण्डेय,  मंशा सिंह,  हरीश सिंह, कनिष्ठ सहायक सैफ खान, जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड हेल्प लाइन, वन स्टाप सेन्टर, जिला प्रोबेशन एवं अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

होली पर मातम: Amethi जिले में 7 मौतें, 11 घायल; हादसों ने छीन लीं खुशियां

अमेठी (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार Amethi जिले के…

5 hours ago

होली पर दर्दनाक हादसा: Rohtak में कार-बाइक टक्कर से 4 युवकों की मौत

रोहतक (राष्ट्र की परम्परा)। होली के दिन हरियाणा के Rohtak में एक बड़ा सड़क हादसा…

5 hours ago

Sri Lanka के पास ईरानी जहाज पर हमला: 78 घायल, 101 लापता; समुद्र में बड़ा बचाव अभियान

कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…

5 hours ago

BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा को टिकट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…

8 hours ago

Manama में फंसे तेलुगु परिवार, युद्ध के बीच बढ़ी चिंता

US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…

8 hours ago

रंग-बिंबों की होली

• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…

8 hours ago