महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने शनिवार को प्राथमिक विद्यालय निचलौल का औचक निरीक्षण कर वहां स्थापित तीनों मतदान बूथों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को घर-घर जाकर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं और नवविवाहित महिलाओं को चिह्नित कर उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बीएलओ से नए मतदाताओं के पंजीकरण और प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि तीनों बूथों पर अब तक फॉर्म-06 के कुल 20 आवेदन प्राप्त हुए हैं। डीएम ने निर्देश दिया कि गांवों और शहरी वार्डों में अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रह जाए।जिलाधिकारी ने कहा कि पहली बार मतदान के पात्र बने युवाओं की पहचान कर उनका पंजीकरण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए। साथ ही, विवाह के बाद नए निवास स्थान पर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की जरूरत वाली नवविवाहित महिलाओं को भी चिह्नित किया जाए। बीएलओ घर-घर जाकर उन्हें आवश्यक जानकारी दें और फॉर्म-06 भरवाने की प्रक्रिया पूरी कराएं। उन्होंने निर्वाचन कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।डीएम ने एसडीएम निचलौल अवनीश त्रिपाठी को पुनरीक्षण अभियान की नियमित निगरानी करने तथा समय-समय पर औचक निरीक्षण करने को कहा, ताकि कार्य निर्धारित समय में त्रुटिरहित ढंग से पूरा हो सके।निरीक्षण के दौरान बूथ संख्या 140 पर कुल 845 मतदाता पंजीकृत मिले, जिनमें 446 पुरुष और 399 महिलाएं हैं। इस बूथ पर फॉर्म-06 के नौ आवेदन प्राप्त हुए हैं। बूथ संख्या 141 पर कुल 573 मतदाता दर्ज हैं, जिनमें 284 पुरुष और 289 महिलाएं शामिल हैं। यहां चार आवेदन प्राप्त हुए। वहीं, बूथ संख्या 142 पर कुल 896 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 476 पुरुष और 420 महिलाएं हैं। इस बूथ पर सात आवेदन प्राप्त हुए।निरीक्षण के दौरान तहसीलदार निचलौल अमित सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। गांधी इंटर कॉलेज सिकंदरपुर में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। खजूरी थाना क्षेत्र में शनिवार को बैंक के रिकवरी एजेंट पर…
आसमान छूने की तैयारी! देवरिया में छात्रों ने सीखी रॉकेट लॉन्चिंग की तकनीक, मिनी रॉकेट…
चुनार में दिव्या मित्तल का शक्ति प्रदर्शन! फूलों की बारिश, नारों से गूंजा नगर; हर…