हाथियों से बचाव के लिए चला जन जागरुकता अभियान

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के मोतीपुर , कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग की और से आम्बा, विशनापुर, रमपुरवा, फकीरपुरी, बर्दिया गाँवों में चला फ्रेंड्स क्लब का जागरूकता रथ पम्प्लेट और बिस्कुट वितरित कर ग्रामीणों को किया गया जागरूक l कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब के संयुक्त तत्वाधान में संरक्षित वन क्षेत्र की कतर्नियाघाट और निशानगाढ़ा रेंज के आम्बा, विशुनापुर, रमपुरवा, फकीर पुरी व बर्दिया गाँवों में मानव हाथी संघर्ष की रोकथाम हेतु ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रथ चलाया गया l
जागरूकता रथ से कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष भगवान दास लखमानी ने टाक शो, पम्प्लेट वितरित करते हुए ग्रामीणों को बताया कि हाथियों से बचाव हेतु अपने खेत के बाहरी हिस्से में खाई खोद कर उसमें बबूल के काँटे भर दें !हाथियों की आहट मिले तो गोबर के उपले पर पिसी मिर्च डालकर खेत में सुलगाएं lखेत में घुसे हाथियों को दूर से ही भगाएं उनके नजदीक कत्तई न जाएं l गाँव से हाथी का झुंड गुजर रहा हो तो अंधेरा कर खुद को घर में बन्द कर लें lयदि कोई अकेला नर हाथी दिखे तो विशेष सतर्कता बरतें l गन्ना हाथियों को बहुत पसंद होता है कोशिश करें कि भविष्य में गन्ने के स्थान पर ऐसी फसलें बोएं जो हाथियों को पसंद न हो जैसे कि हल्दी,अदरक जैसी इत्यादि, ऐसा करने से जंगली हाथी आपके खेतों की ओर आना बंद कर देंगे lजागरूकता कार्यक्रम के दौरान बर्दिया गाँव में ग्रामीणों को गोले पटाखे भी वितरित किए गए ।इस अवसर पर क्लब के अमन लखमानी, राम शेर यादव और वसी अहमद मौजूद रहे l

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कुशीनगर हॉकी प्रतियोगिता में रोमांच चरम पर, 24 मार्च को फाइनल मुकाबला

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित…

43 minutes ago

नवरात्रि पर बेटी बचाओ अभियान: नुक्कड़ नाटक से जागरूकता का सशक्त संदेश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में विकास और सुशासन के 9 वर्ष पूर्ण होने…

60 minutes ago

बाल लीलाओं के रस में सराबोर हुआ भक्तों का मन

सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पथरा बाजार क्षेत्र के गौरी पाठक स्थित श्री राम…

1 hour ago

साइबर जागरूकता कार्यशाला में डिजिटल सुरक्षा पर जोर, पुलिस लाइन निर्माण की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के मद्देनजर जनपद औरैया में…

1 hour ago

GATE-2026 में डीडीयू के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, छात्राओं की बढ़ी भागीदारी बनी खास उपलब्धि

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विभिन्न विषयों के पचास से अधिक…

2 hours ago

डॉ. लोहिया जयंती पर युवाओं ने दी श्रद्धांजलि, विचारों पर चलने का लिया संकल्प

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी विचारधारा के प्रणेता डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती के…

2 hours ago