पं. दीनदयाल उपाध्याय व्यक्ति नहीं विचार थे:सांसद

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर विकास भवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम

मन की बात का हुआ सजीव प्रसारण

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा) पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद एवं अन्त्योदय का मौलिक दर्शन दिया, जिसका उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति का कल्याण करना है। उनका दर्शन नीति-निर्माताओं के लिए पथप्रदर्शिका है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय व्यक्ति नहीं विचार थे।

उक्त बातें सदर सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने विकास भवन के गांधी सभागार में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मनाये जा रहे अंत्योदय दिवस के अवसर पर कही। उन्होंने कहा प्रखर राष्ट्रवादी दीनदयाल उपाध्याय का जन्म मथुरा के नगला चंद्रभान के एक अत्यंत साधारण परिवार में हुआ था। उनका बचपन संघर्षों में बीता। उसके बावजूद उन्होंने राष्ट्रवादी विचारधारा को नई दिशा दी। दीनदयाल उपाध्याय का जीवन समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित रहा। आज सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों पर उनके दर्शन का प्रभाव है।

मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय के जीवन एवं अंत्योदय के दर्शन से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

इससे पूर्व कार्यक्रम का औपचारिक प्रारंभ करते हुए सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जी के मन की बात का सजीव प्रसारण भी हुआ, जिसे उपस्थित लोगों ने ध्यानपूर्वक सुना।इस अवसर पर डीपीआरओ अविनाश कुमार सहित विभिन्न अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपास्थित थे।

Editor CP pandey

Recent Posts

ITI मऊ में 20% सीटों पर सीधा प्रवेश, 23 फरवरी डेडलाइन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Government Industrial Training Institute Mau (ITI, मऊ) में आईएमसी कोटे के…

14 minutes ago

गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश, टीटीई फरार; 10 हजार का इनाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। Gorakhpur से अहमदाबाद जा रही गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी…

1 hour ago

I-PAC रेड पर SC में घमासान, ED पर आरोप-प्रत्यारोप

पश्चिम बंगाल में पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म I-PAC के दफ्तर और उसके को-फाउंडर प्रतीक जैन के…

1 hour ago

जनसुनवाई पर सख्ती, CM की ऑनलाइन निगरानी शुरू

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। Gorakhpur में जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक सख्त और प्रभावी बना…

2 hours ago

पूर्वांचल में 3251 लड़कियां लापता, 406 की तलाश जारी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के नौ जिलों में वर्ष 2025 के दौरान लड़कियों के…

2 hours ago

सुंदर पिचाई की भारत यात्रा: एआई नवाचार पर बड़ी घोषणाओं की उम्मीद

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026: सुंदर पिचाई की दिल्ली यात्रा, पीएम मोदी से मुलाकात और…

2 hours ago