बलिया (राष्ट्र की परम्परा) रेवती नगर की एतिहासिक दुर्गापूजा की तैयारी में पूजा कमेटी के लोग जुट गए है।रविवार की सुबह गंगा जल के लिए विभिन्न टोलियो में गंगा नदी रवाना हुए।पहले यहां के लोग सहतवार दशहरा मेला देखने जाते थे।इसी बीच 60 के दशक में वहां के लोगो से विवाद हो गया।यह बात पूर्व चेयरमैन स्व. डा. रामानंद शर्मा को पता चला तो पोखरा के शिव मंदिर पर दुर्गा प्रतिमा रखने की परम्परा शुरु किया।

प्रति वर्ष प्रतिमाओ की संख्या बढ़ते हुए इस समय 22 हो चुकी है।जबकि करीब दो दर्जन बजरंगबलि सहित अन्य देवी देवताओ की प्रतिमाए रखी जाती है।रेवती नगर पंचायत के दशहरा मेला व रामलीला के लिए जिले से अतिरिक्त पुलिस बल नही मिलता।थाने के पुलिस बल तथा पूजा कमेटी के वालेंटियर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालते है।विसर्जन जुलूस में शामिल हजारो लोग पूरे नगर का भ्रमण करते है।उस दिन दशहरा मेला मोबाइल मेले का रूप धारण कर लेता है।रेवती नगर पंचायत के अवसर परदशहरा मेला के दौरान पूरा बाजार तीन दिन तक विद्युत रोलेक्स आदि से दुल्हन की तरह सजाया जाता है।देर रात तक चलने वाले उक्त मेले में दुकान के बाहर सड़क की पटरी पर अस्थायी दुकाने लगने से लोगो को दिक्कत होती है।रेवती नगर पंचायत मेंदशहरा मेला सकुशल संपन्न कराने के लिए सीओ बैरिया उस्मान ने नगर के प्रतिमा स्थलो का भ्रमण कर चुके है।उधर एसएचओ रेवती हरेंद्र सिंह पूजा कमेटी के लोग के साथ तीन बैठके कर चुके है।

Editor CP pandey

Recent Posts

यूपी के 17 शहरों की बदलेगी सूरत! कहीं स्मार्ट सड़कें तो कहीं हाईटेक सुविधाएं, जानिए आपके शहर का नाम है शामिल?

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के शहरों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने…

11 hours ago

योगी को चेतावनी, अखिलेश को बधाई!

SIR विवाद के बीच केजरीवाल का बड़ा सियासी हमला, चुनाव आयोग पर उठाए सवाल; 2027…

11 hours ago

फेसबुक पर हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

दिवाली की शाम पिता की लाइसेंसी डीबीबीएल बंदूक से की थी फायरिंग, असलहा और खोखा…

13 hours ago

बनकटा पुलिस ने चोरी के आरोप में दो युवकों को किया गिरफ्तार, वाटरपंप और गेहूं बरामद

सोहनपुर ओवरब्रिज के पास मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई, दोनों आरोपी नोनार पांडेय गांव…

13 hours ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में संशोधन, 17 नवंबर को होगा निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन

16 दिसंबर तक नाम जुड़वाने, संशोधन कराने और नाम हटवाने के लिए लिए जाएंगे दावे-आपत्तियां,…

15 hours ago

राजकीय संप्रेषण गृह में किशोरों के बीच मनाई गई दीपावली, मिठाई और फल बांटकर दीं शुभकामनाएं

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली के पावन अवसर पर जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष एवं…

15 hours ago