कैम्प लगाकर सभी छूटे हुए आयुष्मान कार्ड बनवाये-सी.डी.ओ.

देवरिया ( राष्ट्र की परम्परा) मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के सम्बन्ध में समीक्षा की। समीक्षा बैठक में आयुष्मान पखवाडा 15 सितम्बर 2022 से 30 सितम्बर, 2022 तक चलाये जाने के निर्देश के क्रम में उन्होंने सम्बन्धित विभागों के साथ समन्वय बनाकर जनपद के समस्त ब्लॉकों के ग्राम पंचायतों में कैम्प लगाकर सभी छूटे हुए लाभार्थियों के निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनवाये जाने का निर्देश दिया।
मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रत्येक दिन जनपद के प्रत्येक ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायतों में जन सेवा केंद्र और आशा के द्वारा कोटेदार के दुकानों पर कैम्प लगाकर अन्त्योदय राशन लाभार्थियों तथा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना व मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान तथा श्रमिक व भवन निर्माण कारीगरों के चयनित छूटे हुए लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाएंगे। पखवाड़ा के दौरान अब तक बने 11000 आयुष्मान कार्ड जो अभी तक आई०एस०ए० संस्था के द्वारा सत्यापित नहीं हो पाये हैं, उनको सत्यापित कराए जाने हेतु आई०एस०ए० संस्था के जिला कार्यक्रम समन्वयक मनीष निषाद को कड़े निर्देश दिए गए। साथ ही कार्ड सत्यापित न होने की अवस्था मे उचित दंडात्मक कार्यवायी हेतु चेतावनी दी गई।सभी पंचायतों में माइक्रोप्लान के द्वारा प्रातः 09:00 बजे से शायं 05:00 बजे तक कैम्प लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने यह भी निर्देश दिया है जनपद स्तर पर अभियान के क्रियान्वयन हेतु आई०सी०सी०सी० में सम्बन्धित विभाग के एक-एक कर्मचारी अवश्य बैठेंगे जिससे कार्ड बनाये जाने हेतु किसी भी समस्या को तत्काल निस्तारित किया जा सके।
समीक्षा बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी / नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत, जिला खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी, डी०सी०पी०एम० एन०ए०एम०, आदित्य विक्रम सिंह यादव कोआर्डिनेटर आई०सी०सी०सी०. देवरिया, डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सी०एस०सी०,जिला कार्यक्रम समन्वयक आयुष्मान व आयुष्मान टीम देवरिया, जिला कार्यक्रम समन्वयक आई०एम०ए० आदि मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

3 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

4 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

4 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

4 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

4 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

5 hours ago