बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के सुजौली थाना क्षेत्र में मासूम बेटियों का अपहरण कर उनके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी साइको अपराधी अविनाश पाण्डेय को पुलिस और एसओजी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ बेटियों के अपहरण के मामले में केस दर्ज थे। जून के अंतिम सप्ताह से बेटियों के गायब होने और उनके बरामद होने का सिलसिला चला था, जिससे थानाक्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।
आरोपी ने अपने कबूलनामे में बताया कि वह सोती हुई बच्चियों या घर के बाहर खेल रही मासूम बेटियों को शिकार बनाता था और उन्हें किडनेप कर उसी दिन छोड़ देता था। वह चॉकलेट, टॉफी, नमकीन आदि का लालच देकर बच्चियों को बुलाता था और जंगल में ले जाकर उनके साथ यौन हिंसा करता था।
पुलिस ने आरोपी को सीताराम नहर पुलिया पर धर दबोचा। उसके पास से दो मोबाइल बरामद हुए, जिसमें बेटियों के आपत्तिजनक फोटो मिले। एसपी राम नयन सिंह ने बताया कि आरोपी यौन कुंठित साइको है और उसके खिलाफ अपहरण व पाक्सो एक्ट में केस दर्ज थे। उसे कोर्ट में पेश किए जाने पर जेल भेज दिया गया है।
एसपी रामनयन सिंह ने बताया कि सुजौली इलाके के एक गांव से मासूम के अपहरण की पहली वारदात हुई थी। इसके बाद पुलिस ने स्वाट सहित पांच टीमें गठित की थीं, जिन्होंने लगातार काम किया और आरोपी को बाजपुर बनकटी सीताराम नहर पुलिया के पास धर दबोचा।
दोहा/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका ने कतर के अल उदैद एयर बेस पर पैट्रियट मिसाइल…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वी उत्तर प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। संसद सत्र के दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने…
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l दिव्यांगजन सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में दिव्य…
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के किसानों, पशुपालकों और कृषि उद्यमियों के लिए एक महत्वपूर्ण…
सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l अद्वैत शिवशक्ति परमधाम परिसर, इहा बिहरा में महाशिवरात्रि के पावन अवसर…