संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l भांव थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव में सोमवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 28 वर्षीय मुहम्मद तालिम पुत्र आफताब आलम, निवासी वार्ड नंबर-22, बेतिया (पश्चिम चंपारण, बिहार) के रूप में हुई है। वह बीबीपुर में किराए के मकान में रहकर पेंटिंग का कार्य करता था।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सोमवार को युवक का शव उसके कमरे में संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सीयर चौकी प्रभारी चंद्रशेखर यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई।

जांच के दौरान मृतक के कमरे से नशीली दवाएं और सिरिंज बरामद हुई हैं, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि युवक रविवार रात मुहर्रम की दसवीं पर मातमी जुलूस में शामिल हुआ था या उसे देखकर लौटा था। उसके शरीर, विशेष रूप से पीठ और सीने पर मातम के गहरे निशान पाए गए हैं।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और वे बलिया के लिए रवाना हो चुके हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

फिलहाल पुलिस आत्महत्या, नशे की अधिकता, या किसी अन्य कारण की आशंका को ध्यान में रखते हुए सभी पहलुओं से जांच कर रही है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने कई महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं, जिनके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल है और युवक की मौत को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

यूपी में मेधावी छात्राओं की चमकेगी राह! स्कूटी के साथ हेलमेट और पेट्रोल देने की भी तैयारी

यूपी की 40 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी! नवंबर से वितरण की तैयारी…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट के सवालों से दवा बाजार में मूल्य नियंत्रण पर बहस तेज

क्या सभी जीवनरक्षक दवाओं पर लगेगी मुनाफे की लगाम? औषधि (मूल्य नियंत्रण) आदेश, 2013 और…

2 hours ago

अपराधी और पुलिस आमने-सामने, पैर में गोली लगने के बाद PMCH पहुंचाया गया शुभम

पुलिस और अपराधी के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग फोटो ai निर्मित पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

2 hours ago

कटी हुई घास से घर पर बनाएं लिक्विड खाद

बिना ज्यादा खर्च के घास और पानी से बनाएं तरल खाद, इस्तेमाल से पहले रखें…

2 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों की समस्याएं सुनीं; एंटी रोमियो टीम…

3 hours ago

मुजफ्फरनगर में सनसनीखेज वारदात, शिव मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या

20 वर्षों से प्राचीन शिव मंदिर में रहकर कर रहे थे पूजा-पाठ, सेना से सेवानिवृत्त…

4 hours ago